15 और आईआरएस अफसरों को अनिवार्य रिटायरमेंट दी गई, ये हैं वो अफसर

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। राष्‍ट्रपति ने मौलिक अधिकारों के नियम 56 की धारा (1) के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जनहित में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) (सीएंडसीई) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को 50 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी। ये सभी प्रधान आयुक्‍त, आयुक्‍त, अपर आयुक्‍त, उपायुक्‍त और सहायक आयुक्‍त आदि पद के अधिकारी हैं।

इन सभी 15 अधिकारियों को तीन महीने की अवधि के लिए वेतन और भत्तों के समान राशि का भुगतान किया जाएगा। इस राशि (वेतन और भत्ते) की गणना उसी दर पर की जाएगी जो उनमें से प्रत्‍येक को सेवानिवृत्ति से ऐन पहले प्राप्‍त हो रही होती।

केन्‍द्रीय अप्रत्‍यक्ष कर एवं सीमा शुल्‍क बोर्ड (सीबीआईसी), राजस्‍व विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इनमें से प्रत्‍येक के लिए इस आशय का पृथक आदेश आज जारी किया गया।

अनिवार्य सेवानिवृति पाने वाले अधिकारी

  1. अनूप कुमार श्रीवास्तव, आईआरएस (सीएंडसीई 1984 बैच), वर्तमान में महानिदेशक (ऑडिट), नई दिल्ली की दिल्ली क्षेत्रीय इकाई में प्रधान अपर महानिदेशक के पद पर तैनात।

2. अतुल दीक्षित, आयुक्त, आईआरएस (सीएंडसीई 1988 बैच), वर्तमान में निलंबित हैं।

3. संसार चंद, आयुक्‍त, आईआरएस (सीएंडसीई, 1986 बैच), वर्तमान में आयुक्‍त (एआर), सीईएसटीएटी, कोलकाता में तैनात।

4. गद्दाला श्री हर्ष, आयुक्त, आईआरएस (सीएंडसीई,1990 बैच), वर्तमान में आयुक्‍त, डीजीपीएम, चेन्नई में तैनात।

5. विनय बृज सिंह, आयुक्त, आईआरएस (सीएंडसीई, 1995 बैच), वर्तमान में निलंबित हैं।

6. अशोक रतिलाल महिदा, अपर आयुक्त, आईआरएस (सीएंडसीई, 1990 बैच), वर्तमान में महानिदेशक (सिस्टम), कोलकाता में तैनात।

7. वीरेंद्र कुमा अग्रवाल, अपर आयुक्त, आईआरएस (सीएंडसीई, 1990 बैच), नागपुर जीएसटी जोन में तैनात।

8. अमरेश जैन, उपायुक्त (आईआरएस: सीएंडसीई, 1992 बैच), दिल्ली जीएसटी जोन में तैनात।

9. नलिन कुमार, संयुक्त आयुक्त, आईआरएस (सीएंडसीई, 2005 बैच), वर्तमान में निलंबित हैं।

10. सुरेन्द्र सिंह पबाना, सहायक आयुक्त, आईआरएस (सीएंडसीई, 2014 बैच), वर्तमान में निलंबित हैं।

11. सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, आईआरएस (सीएंडसीई, 2014 बैच), वर्तमान में भुवनेश्वर जीएसटी जोन में सहायक आयुक्त के रूप में तैनात।

12. विनोद कुमार सांगा, सहायक आयुक्त, आईआरएस (सीएंडसीई, 2014 बैच), वर्तमान में मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र- III में तैनात।

13. राजू सेकर, अपर आयुक्त, आईआरएस (सीएंडसीई, 1992 बैच), वर्तमान में विझाग जीएसटी क्षेत्र में तैनात।

14. अशोक कुमार असवाल, उपायुक्त, आईआरएस (सीएंडसीई, 2003 बैच), वर्तमान में लॉजिस्टिक्‍स निदेशालय, नई दिल्ली में तैनात।

15. मोहम्मद अल्ताफ, आईआरएस (सीएंडसीई, 2009 बैच), वर्तमान में सहायक आयुक्त (एआर), इलाहाबाद के रूप में तैनात।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
04-10-2026