सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लेकर फिर चर्चा में हैं पाकिस्तानी पॉप सिंगर

👁️ 577 Views

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुसाइड अटैक की धमकी देने को लेकर सुर्खिोयां बटोरने वाली पाकिस्तानी पॉप सिंगर रबी पीरजादा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी चर्चा न्यूड फोटोज और वीडियो लीक होने के बाद है। सोशल मीडिया खाते ट्विटर पर उनकी फोटोज और वीडियो को ना फैलाने के रिक्वेस्ट वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में रबी पीरजादा की न्यूड फोटोज समेत दो वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अब ट्व‍िटर के कुछ खाताधारी रबी के सपोर्ट में आ गए हैं। कई लोग रबी की न्यूड फोटोज और वीडियो ना शेयर करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग रबी के साथ हुए इस घटना के पीछे अपनी-अपनी वजह बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘गफूर को आइटम सॉन्ग के खिलाफ बोलने पर जब रबी ने उनकी आलोचना की, उसके बाद से ही ये वीडियो लीक हुए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘गफूर और इमरान की आलोचना करने के बाद किसी ने रबी की न्यूड वीडियो लीक कर दी एक यूजर ने इसे पाकिस्तानी आर्मी जनरल को बदनाम करने की साजिश बताई। यूजर ने लिखा, ‘कुछ लोग रबी पीरजादा के ट्वीट को वायरल कर पाकिस्तान, पाकिस्तानी आर्मी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। किसी की भी साजिश पर विश्वास ना करें और रबी पीरजादा के साथ एक साथ खड़े हों।

वहीं कुछ लोग इस घटना को रबी के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ भी जोड़ रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, ‘रबी पीरजादा के एक्स बॉयफ्रेंड ने यह वीडियो फैलाई है। उसके पास रबी का आईक्लाउड पासवर्ड था। प्लीज इस वीडियो को शेयर ना करें, हमें किसी की प्राइवेट चीजों को इस तरह महज कुछ लाइक्स के लिए नहीं फैलाना चाहिए।’

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम |
06-03-2026