सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी- हर आंख हर दिल में छोड़ गई हैं सैकड़ो सवाल, देखें वीडियो

👁️ 577 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। बॉलीवुड के मशहूर कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, हर किसी को बड़ा झटका लगा है। हर शख्स के दिल में सैकड़ो सवाल रहैं। हर कोई उनके निधन पर शोक जाता रहा है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी किस वजह से की यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को भी उनकी खुदकुशी की खबर सुनकर बहुत बड़ा झटका लगा है। 

सुशांत सिंह राजपूत पटना के रहने वाले थे। वह मुंबई में परिवार से दूर अकेले रहते थे। वहीं पटना में बेटे की खबर सुनकर परिवार सदमे में है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के. सिंह पटना में ही रहते हैं। उन्हें फोन के जरिए बेटे की मौत के बारे में पता चला है जिसके बाद से वह बोले की हालत में नहीं हैं। उनके घर में मौजूद अन्य सदस्य भी सदमे में हैं।   अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वह पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उनके आत्महत्या की जानकारी सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने दी। इसके बाद पुलिस ने नौकर और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय की शुरुआत टेलीविजन की दुनिया से की थी। वह साल 2008 टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली थी। जीटीवी पर प्रसारित होने वाले पवित्र रिश्ता सीरियल में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अंकिता लोखंडे मुख्य भूमिका में थीं। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों की बात करें तो उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म काई पो चे थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद वह डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, काई पो चे और छिछोरे जैसे कई शानदार फिल्मों में नजर आए। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।

देखें वीडियो-

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम |
06-03-2026