सरिता विहार में लड़की की मिली लाश की गुत्थी सुलझी चार गिरफ़्तार

👁️ 612 Views


https://youtu.be/EgC1CY07fsY

नई दिल्ली । दिल्ली के सरिता विहार के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक बोरे में बंद मिली 25 साल की युवती की लाश के मामले में छानबीन कर रही पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पांचवे की तलाश जारी है। गौरतलब है कि इन लोगो ने मृतका से जबरन सुसाइड नोट लिखवाया और लाश के पास जानबूझ कर उसे प्लांट कर दिया ताकि वो ह्त्या के मामले उन लोगो को फंसा सके जिनसे उनकी रंजिश थी ।

दरअसल 25 फरवरी को मृतका युवती अपने घर से नौकरी के लिए इनटरव्यू के लिए जाने की बात कहकर निकली जिसके बाद से वो गुमशुदा थी। 27 तारीख को एक लाश बोरे में बंद सरिता विहार इलाके में मिली। छानबीन के बाद खुलासा हुआ कि मरने वाली कोई और नही वही लड़की है जिसकी गुमशुदगी की एफआईआर अंबेडकर नगर थाने में लिखवाई गयी है।लाश के पास से ही पुलिस को मृतका की हैंडराइटिंग में एक नोट मिला जिसमे ये लिखा था कि अगर उसे कुछ हो जाये तो उस्की मौत के जिम्मेदार तीन लड़के होंगे जिनके बाबत जानकारी उस नोट में लिखी हुई थी । लेकिन छानबीन कर रही पुलिस को तब शक हुआ जब ये पाया कि तीनों ही लड़के इस लड़की को किसी भी तरह से जानते ही नही थे

पुलिस ने इस ब्लाइंड केस की पड़ताल के दौरान टेक्निकल सर्वेलांस की मदद ली । जिसके बाद वो दिनेश नाम के एक शख्स तक जा पहुंची जिसकी महिला मित्र मृतका की दोस्त थी । सख्ती से पूछताछ करने के बाद सारी कड़िया अपने आप खुल गयी । दरसअल दिनेश की रंजिश एक शख्स से थी जो इस समय जेल में है। दिनेश ने सोचा कि अगर उसके भाई को भी जेल में भिजवा दे तो उसकी प्रॉपर्टी वो कब्जा लेगा और आने दुश्मन से बदला भी ले लेगा । लिहाजा अपने साथियों के साथ मिलकर उसने ये खौफनाक प्लान बनाया । इन लोगो से उसकी मुलाकात तिहाड़ में हुई थी। चूंकि इस लड़की को अपनी दोस्त की वजह से दिनेश पहले से जनता था लिहाजा उसे नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया और हत्या कर लाश ठिकाने लगा दी

मामले में दिनेश और उसके तीन अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दिनेश का मुख्य मददगार धीरेंद्र अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिके आरोपियो ने पीड़िता से रेप की भी पुष्टि की ।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला |
21-03-2026