मेडिकल एडमिशन के नाम पर करते थे लाखों की ठगी

👁️ 616 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो लोगो से मेडिकल कॉलेज में एडिमशन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए वसूलता था। इस गैंग में 4 सदस्य सक्रिय थे जिसमें पुलिस ने फिलहाल एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस को मालवीय नगर थाने में शिकायत मिली थी कि सिमरनजीत सिंह गिल नाम के एक शख्श ने विक्रम सिंह नाम के शख्स को फोन कर के प्री मेडिकल टेस्ट में पास करवा कर राजस्थान के कॉलेज में सीट दिलाने की बात कही थी और मालवीय नगर में आकर मिलने के लिए कहा था। विक्रम सिंह जब कॉल करने वाले शख्स सिमरन से मिलने लिए गया तट उसने अपने अन्य 1 साथी को अपने भाई के तौर पर मिलाया था। इन्होंने अपने आपको एनटीए(एजेंसी जो उच्च तकनीकी शिक्षा की परीक्षाएं करवाती है।) के सदस्य का रिश्तेदार बता कर उन्हें आने झांसे में लिया था और 70 लाख रोए की मांग की थी। लेकिन जिस दिन एग्जाम का दिन था उससे एक दिन पहले ये फरार ही गया। लेकिन पीड़ित पक्ष इन्हें 70 लाख में से 58 लाख रुपए दे चुका था।

पुलिस के मुताबिक सिमरनजीत गिल का असली नाम  अनुभव मारवा है जो तीन साथियों के साथ फर्जी पहचान बनाकर आलीशान तरीके से रह रहे थे। अपने रहने के तरीकों और अपनी फर्जी एप्रोच दिखाकर लोगो से ठगी किया करते थे। फिलहाल पुलिस को अभी इनके खिलाफ चार मामलों में कामयाबी मिली है लेकिन पुलिस का कहना है कि इनका रैकेट बड़ा है हो सकता है और शिकायतकर्ता भी सामने आए।

पुलिस ने अभी इस गैंग के 4 सदस्यों में से एक कि गिरफ्तारी की है और बाकी अभी फरार है। गिरफयार अनुभव मारवाह के पास से 2 लाख रुपए कैश, फर्जी पहचान पत्र, तमाम डेबिट कार्ड्स और इलेक्ट्रोनिक डिवाइस बरामद हुई है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला |
22-03-2026