महिला सुरक्षा जागरूकता पर दिल्ली पुलिस की अनूठी पहल

दिल्ली यातायात पुलिस महिला सुरक्षा और आतंकवाद पर जागरूकता के लिए एक औऱ अनूठी पहल की है। गुरूवार को जागरूकताओं के विभिन्न गतिविधियों से भरी हुई 25 बसों को हरी झंडी  दिखाकर विदा किया गया। यातायात पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेन्द्र पाठक ने इन्हें रवाना किया। इस नई अनूठी पहल की शुरूआत शटल नाम की कंपनी के साथ मिलकर किया गया है जिसकी 350 बसें चलती हैं।

इन बसों पर महिला सुरक्षा से संबंधित जागरूकता संदेश, हिम्मत एप्प और महिला हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी गई है। बस के दोनों तरफ इस तरह की जानकारी के अलावा आतंक विरोधी संदेश भी ठीक तरीके से दिखाए गए हैं। इसके अलावा बस के अंदर चालक केबिन में भी महिला सुरक्षा के संदेश लिखे गए हैं। शटल के माध्यम से करीब 30 हजार लोग सफर करते हैं। ये एक एप्प आधारित बस सेवा है।

यातायात पुलिस का मानना है कि दिल्ली पुलिस के प्रयासों का बसों पर किए गए प्रचार का व्यापक असर होगा। लोग दिल्ली पुलिस के प्रयासों का लाभ उठा सकेगें जिससे दिल्ली को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। बसों को हरी झंडी दिखाते हुए यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त दीपेन्द्र पाठक ने कहा कि दिल्ली पुलिस दिल्ली में महिलाओं की जिंदगी, कार्य औऱ यात्रा को सुरक्षित बनाने की दिशा में काम करती रहेगी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? |
11-11-2026