जानिए चोरों ने म्यूजियम से क्यों उड़ाया शॉल

गुरूवार को दिल्ली पुलिस ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पुलिस ने करोड़ो रूपये की चोरी किए गए शॉल बरामद कर चोरी का एक सनसनीखेज मामला सुलझाने का दावा किया। इस सिलसिले में 3 लोग गिरफ्तार  किए गए हैं जिनकी पहचान विनय, तरूण औऱ आदिल शेख के रूप में हुई है।  ब रामद शॉल कोई मामूली शॉल नही है, इन शॉल की कीमत 2 करोड़ रुपये है। ये शॉल 250 साल पुराने है इसलिए इनकी कीमत 2 करोड़ रुपये है। ये शॉल दिल्ली के प्रगति मैदान के म्यूजियम से  31 अक्टूबर को बड़े शातिराना अंदाज में चोरी हो गए थे।
 नई दिल्ली  जिले के डीसीपी बीके सिंह के मुताबिक 31 अक्टूबर को सूचना मिली कि दिल्ली के प्रगति मैदान के म्यूजियम से 16 बेशकीमती 250 साल पुराने शॉल चोरी हो गए है, जिनकी कीमत 2 करोड़ रुपये है। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की।
सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने म्यूजियम में लगे सीसीटीवी को खंगाला, लेकिन पुलिस की ये कोशिश नाकाम रही, क्योंकि जिस दिन चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था उस दिन म्यूजियम के सीसीटीवी खराब थे, लेकिन पुलिस जांच में जुटी रही, और पुलिस ने पुरानी सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला, इसमें पुलिस को दो लड़कों पर शक हुआ, पुलिस ने उस दिन का डंप डेटा लिया और उसकी जांच की, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात वाली रात 2 नंबर पर 46 बार बात हुई है। और इसी क्लू से पुलिस चोरों तक पहुँच गई।
शातिर चोरों ने इस पूरी चोरी को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया था इस वारदात का मास्टरमाइंड विनय परमार है जिसने अपने रिश्ते के भाई तरुण के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था, चोरी करने से पहले विनय और तरुण ने कई दिनों तक म्यूजियम की रेकी की थी। 
पुलिस की माने तो ये चोरी धूम 2 फ़िल्म की तर्ज पर की गई थी, चोरी से कुछ दिन पहले विनय रैकी करते हुए म्यूजियम के बंद होने के समय अंदर ही रह गया था ये देखने के लिए की आखिर वो पकड़ा जाएगा कि नही, कुछ देर अंदर रहने के बाद उसने शोर मचाया और गार्ड ने उसे बाहर निकाल लिया।
16 बेशकीमती शॉल चोरी कर तरुण खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर आ गया, और दोनों फरार हो गए, विनय ने 15 शॉल कोलकाता भेज दिए और एक शॉल को दिल्ली में ही अपने एक साथी आदिल शेख के पास रखवा दिया, ताकि बेचने के समय सेंपल के तौर पर दिखाया जा सके।
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल |
11-09-2026