देश भर की ‘आशा’ प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री से भेंट की

इंडिया विस्तार,नई दिल्ली

देश भर से आईं लगभग 90 ‘आशा’ प्रतिनिधियों के एक समूह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट कर हाल ही में प्रोत्साहनों एवं बीमा कवर में वृद्धि की घोषणा किए जाने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पूरे देश में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ हुए अपने हालिया संवाद को स्‍मरण किया। उन्होंने उस दिन आशा प्रतिनिधियों द्वारा साझा किए गए अनुभवों और व्यक्तिगत वृत्तांत की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि ये अनुभव निश्चित रूप से अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणादायक साबित होंगे।

आशा कार्यकर्ताओं ने अपने कुछ और अनुभवों एवं व्यक्तिगत वृत्तांत को साझा करते हुए बताया कि किस तरह से उन्‍होंने बिल्‍कुल सही समय पर उचित कदम उठाकर गरीब माताओं और उनके बच्चों की बहुमूल्‍य जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं के अदभुत कौशल एवं समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसके साथ ही उन्‍होंने स्‍मरण किया कि यहां तक कि बिल एवं मेलिंडा गेट्स ने भी कालाजार जैसी जानलेवा बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में आशा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की काफी सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने अपने-अपने गांवों में लोगों का जीवन स्‍तर बेहतर करने के लिए अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने में अपनी ऊर्जा समर्पित करने के लिए उन्‍हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने विस्‍तार से यह भी बताया कि किस तरह से समस्‍त सरकारी योजनाओं और पहलों का उद्देश्‍य गरीबी से लड़ने की खातिर गरीबों को सशक्त बनाना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली ड्रग तस्करी: J&K से दिल्ली तक फैले तस्करी नेटवर्क का खास आरोपी, अदालत से था फरार ऐसे पकड़ा गया | पिग बुचरिंग स्कैम: प्यार के जाल में फंसाकर नकली क्रिप्टो ऐप से कैसे लूटते हैं साइबर ठग? | पेपर लीक कानून 2026: जानिए नए कानून में साइबर फारेंसिक कैसे जुटाएंगे डिजिटल सबूत | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Zero FIR से Cyber Crime पर लगेगी लगाम, इस खास पोर्टल से तुरंत कार्रवाई क्यों जरूरी? | Digital Arrest Scam: बैंक ने समय पर पैसा नहीं रोका तो लौटाने पड़ सकते हैं लाखों रुपये, जानिए RBI का नियम | PM kisan में 36,000 कैसे मिलेंगे ? जानिए किसान मान धन योजना की पूरी जानकारी | Digital Arrest Scams पर काबू पाने के लिए सरकार का नया प्लान क्या है, जान लीजिए आप भी | RRTS स्टेशन पर संदिग्ध अपहरण की कोशिश कैसे पकड़ी गई? CISF जवान की सतर्कता से 7 वर्षीय बच्चा सुरक्षित | पुलिसकर्मी की हत्या का रहस्य: सिर्फ एक सवाल पूछने की मिली खौफनाक सजा, ऐसे पकड़े गए कातिल |
05-08-2026