दिल और आत्मा को भी स्वच्छ रखना जरूरी-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित सैफी मस्जिद का दौरा किया। बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने मस्जिद के दरवाजे पर ही पीएम मोदी की अगवानी की और उन्हें मंच तक लेकर आए। पीएम मोदी को गले लगाकर सैयदना ने सैफी मस्जिद में उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग दुनिया में हमारी वसुधैव कुटुम्बकम की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अपने दिल और आत्मा को भी स्वच्छ रखना है।

दाऊदी बोहरा समुदाय की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘इमाम हुसैन के पवित्र संदेश को आपने अपने जीवन में उतारा है और सदियों से देश और दुनिया तक पैगाम पहुंचाया। इमाम हुसैन अमन और इंसाफ के लिए शहीद हो गए। उन्होंने अन्याय और अहंकार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की थी। उनकी यह सीख जितनी तब जरूरी थी,

पीएम मोदी ने कहा कि इन परंपराओं को मुखरता से प्रचारित करने की आवश्यकता है। मुझे विश्वास है कि सैयदना साहब और बोहरा समाज का एक-एक जन इसमें जुटा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम की हमारे समाज और विरासत की यही शक्ति है कि हमें दुनिया के दूसरे देशों से अलग पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारी इस परंपरा से बोहरा समुदाय पूरी दुनिया को अवगत करा रहा है। मोदी बोले, ‘मैं दुनिया में जहां भी जहां गया वहां शांति और विकास के लिए अपने समाज के योगदान की बातें जरूर करता हूं। शांति, सद्भाव, सत्याग्राह, राष्ट्रवाद और सौहार्द के प्रति बोहरा समुदाय की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण है। सैयदना साहब हमेशा देश और समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देते रहे हैं।’

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली ड्रग तस्करी: J&K से दिल्ली तक फैले तस्करी नेटवर्क का खास आरोपी, अदालत से था फरार ऐसे पकड़ा गया | पिग बुचरिंग स्कैम: प्यार के जाल में फंसाकर नकली क्रिप्टो ऐप से कैसे लूटते हैं साइबर ठग? | पेपर लीक कानून 2026: जानिए नए कानून में साइबर फारेंसिक कैसे जुटाएंगे डिजिटल सबूत | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Zero FIR से Cyber Crime पर लगेगी लगाम, इस खास पोर्टल से तुरंत कार्रवाई क्यों जरूरी? | Digital Arrest Scam: बैंक ने समय पर पैसा नहीं रोका तो लौटाने पड़ सकते हैं लाखों रुपये, जानिए RBI का नियम | PM kisan में 36,000 कैसे मिलेंगे ? जानिए किसान मान धन योजना की पूरी जानकारी | Digital Arrest Scams पर काबू पाने के लिए सरकार का नया प्लान क्या है, जान लीजिए आप भी | RRTS स्टेशन पर संदिग्ध अपहरण की कोशिश कैसे पकड़ी गई? CISF जवान की सतर्कता से 7 वर्षीय बच्चा सुरक्षित | पुलिसकर्मी की हत्या का रहस्य: सिर्फ एक सवाल पूछने की मिली खौफनाक सजा, ऐसे पकड़े गए कातिल |
05-08-2026