एम्स में बैट्री चालित बस सेवाएं शुरू, नड्डा ने दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज नई दिल्ली के एम्स में इंडीपेन्डेंट न्यूज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (इंडिया टीवी) की कार्पोरेट सामाजिक दायित्व(सीएसआर) पहल के अंतर्गत बैट्री चालित बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। उद्घाटन समारोह के अवसर पर इंडिया टीवी के अध्यक्ष रजत शर्मा, एम्स ऩई दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रणदीप गुलेरिया,इंडिया टीवी की प्रबंध निदेशक और सीईओ रितू धवन और सीएसआर समिति एम्स के अध्यक्ष ओ.पी.खरबंदा भी उपस्थित थे। जे पी नड्डा ने इसके पश्चात एम्स, नई दिल्ली और इंडिया टीवी के बीच समझौता ज्ञापन के आदान प्रदान समारोह की अध्यक्षता भी की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री नड्डा ने कहा कि एम्स एक अग्रणी और अनोखा संस्थान हैं जिसने संख्या और गुणवत्ता के बीच उचित संतुलन बनाए रखा है।  सरकार नए एम्स को सेवाओं के वही मानक देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो नई दिल्ली स्थित एम्स को मिले हुए हैं। नए एम्स को श्रेष्ठ बनाने में कोई कसर नही छोड़ी जायेगी। एम्स ने ना केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसका गौरवशाली इतिहास रहा है और हमें नए एम्स में इसे बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होने कहा कि नए संस्थानों में नई दिल्ली स्थित एम्स के समान कार्य संस्कृति रहेगी। श्री नड्डा ने कहा’’ कम लागत और वहनीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नवाचार आज की आवश्यकता हैं। इन सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए एम्स की मजबूती और इसकी सेवाओं का विस्तार करने की आवश्यकता है, जिन्हे लोगों तक पंहुचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

श्री नड्डा ने कहा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्रालय देशवासियों को श्रेष्ठ और उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना वैश्विक स्वास्थ्य पंहुच में एक बड़ी योजना है।  योजना के अंतर्गत 10.74 करोड़ गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी अर्थात इसके लाभार्थियों की संख्या 55 करोड़ से अधिक होगी। उन्होने आगे कहा कि यह योजना हस्पताल में भर्ती के समय अधिक सेवाएं प्रदान करेगी और यह कागज रहित एवं नकद रहित होगा। इन  सेवाओँ में  1350 से अधिक प्रक्रियाएं होगे जिनमें अस्पताल में भर्ती से पूर्व एवं पश्चात, रोग निदान,दवाइयां इत्यादि शामिल होगें।

इस अवसर पर इंडिया टीवी द्वारा इसकी कार्पोरेट सामाजिक दायित्व(सीएसआर) की पहल के अंतर्गत एम्स को 10 बैट्री चलित बस प्रदान की गई। इन 10 बसों के रख- रखाव में बस चालकों और अन्य सहयोगी स्टाफ की दो वर्षों के लिए वेतन की जिम्मेदारी इंडिया टीवी द्वारा उठाई जायेगी और बाद में इसे आगे बढाया भी जा सकता हैं। इन बसों का इस्तेमाल परिसर में आगतुंक, रोगियों,रोगी परिचारक और एम्स में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा भी किया जा सकेगा। इस नई बस सेवा का प्रतिदिन लगभग 5000 यात्री प्रयोग कर सकेगें।

एम्स नई दिल्ली ने वर्ष 2017 में सीएसआर नीति का प्रतिपादन किया। इसके अंतर्गत तीन सीएसआर उप समितियों का गठन किया जा चुका है: जिनमे सीएसआर के अंतर्गत प्राप्त होने वाली निधि के नियंत्रण और उचित प्रयोग के लिए अनुसंधान समिति,ढांचागत समिति और रोगी की देखभाल शामिल हैं

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ | 3 घंटे में हटेगी सोशल मीडिया पोस्ट? भारत में 2.98 लाख URL पर कार्रवाई का पूरा सच | कंटेनर तक गया, लौटा नहीं: CCTV कैमरों ने खोला गुल हसन हत्याकांड का राज | CyMAC क्या है: साइबर हमले पर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां कैसे करेंगी साझा कार्रवाई |
01-09-2026