दिल्ली सीपी ने कोरोना काल में सेहत, सतर्क और सुरक्षित पुलिसिंग के दिए मंत्र

👁️ 582 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव की पहली बड़ी मीटिंग में सेहत, सतर्कता और सुरक्षित पुलिसिंग पर जोर दिया गया। शनिवार को हुई वीडियो मीटिंग में दिल्ली के सारे स्पेशल सीपी, ज्वायंट सीपी. डीसीपी, एसीपी, एसएचओ और अतरिक्त थानाध्यक्ष के अलावा इंस्पेक्टर जांच भी शामिल हुए।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Male” buttontext=”इस खबर को ऑडियो में सुनें”]

दिल्ली सीपी एस एन श्रीवास्तव ने कोरोना काल में सुपपरवाइजरी अफसरों को वैसे पुलिसकर्मियों की पहचान करने के लिए कहा जो सेहत के लिहाज से संवेदनशील हैं। इन्हें सावधानी और सुरक्षित डयूटी देने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि यह सुपरवाइजरी अफसरों की जिम्मेवारी है कि वो संवेदनशील पुलिसकर्मियों को वैसी जगहों पर भेजने से बचें जहां उनकी सेहत को खतरा हो। इसके साथ ही उन्हें आसान डयूटी दी जाए ताकि सेहत, सतर्कता और सुरक्षित पुलिसिंग को अमल किया जा सके। उन्होंने दिल्ली पुलिस के सभी यूनिटो में आपसी तालमेल पर भी जोर दिया और कहा कि आपसी तालमेल औऱ मिलकर मुकाबला करने से वर्तमान चुनौती का सामना किया जा सकेगा। मीटिंग में दिल्ली में अपराध पर काबू पाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने कोरोना काल में कैसे पुलिस पेट्रोलिंग की जाए और जांच में कैसे काम किया जाए इस बारे में भी निर्देश दिए। दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार लेने के बाद एस एन श्रीवास्तव की मीटिंग में इतने बड़े स्तर पर सहभागिता पहली बार हुई है। इसके पहले हुई सभी मीटिंग में सारे अफसरों की उपस्थिति नहीं होती थी। लेकिन शनिवार को हुई मीटिंग में दिल्ली पुलिस के सारे यूनिट के पुलिसकर्मी और अला अफसर मौजूद थे। गौरतलब है कि दिल्ली सीपी एस एन श्रीवास्तव पुलिसकर्मियों में फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर खासे चिंतित हैं। इस बाबत पहले ही कई दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं साथ ही कमेटी और कोरोना वेलफेयर सेल भी गठित किए जा चुके हैं। पिछले दिनो सीपी खुद थानों में जाकर पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने में जुट गए हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश |
26-03-2026