दिल्ली में छोटी सी बात पर बहू ने सास की हत्या की फिर जला डाला

👁️ 557 Views

दिल्ली पुलिस ने एक महिला को अपनी सास की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस महिला ने अपनी सास को पहले लकड़ी की छड़ी से पीट पीट कर मार डाला और फिर पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए उसे केरीसीन तेल से जला भी दिया। मामला पूर्वी दिल्ली के मंडावली का है। बताया जा रहा है कि सास ने उसे बच्चे पर चीखने पर रोकटोक की थी।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार की देर रात मंडावली में रहने वाले शख्स सुमित ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 62 साल की मां स्वर्णा की किसी ने हत्या कर दी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर खून से सना केरोसीन तेल और जले हुए सामान बरामद हुए। कत्ल और जलाने की ये वारदात किचेन में अंजाम दिया गया था। मामले को सुलझाने के लिए आला अधिकारियों की देखरेख में मंडावली एसएचओ डीपी सिंह, एसीपी हेमंत तिवारी, वी के त्यागी आदि की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने सवर्णा के मकान में ही दूसरी मंजिल पर रहने वाली सुमित की पत्नी कंचन से पूछताछ की कड़ी पूछताछ में कंचन ने कत्ल की बात स्वीकर कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि मंगलवार की रात कंचन का बच्चा जोर जोर से चीख रहा था इसी बात को लेकर कंचन औऱ उसकी सास में देर तक गर्मागर्मी हुई। सास से बुरी तरह नाराज कंचन ने बाद में उसी छड़ी से सास की हत्या कर दी जिसके सहारे वो चलती थी। फिर उसी के किचन में तेल डालकर आग लगा दी ताकि पुलिस को भ्रम हो कि वारदात किसी बाहरी ने की है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम |
07-03-2026