खिलौना बनाने से कमाई नहीं हुई तो बन गया जालसाज

👁️ 571 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। वह नौजवान पहले काम तो करता था खिलौना बनाने की फैक्ट्री में, लेकिन जितने पैसे उसे चाहिए उतनी कमाई होती नहीं थी। लिहाजा वह जालसाजी करने लगा वह भी एटीएम में माचिस की तीली फंसाकर जालसाजी करने लगा महिलाओं को निशाना बनाकर उनके अकाउंट से पैसे निकालने में वह माहिर हो गया। लेकिन चालाकी ज्यादा दिन काम नहीं आई। पश्चमी दिल्ली  के राजौरी गार्डन थाने की पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

डीसीपी वेस्ट डिस्ट्रिक्ट मोनिका भारद्वाज ने बताया कि इस चीटर को अलर्ट पुलिस टीम ने रंगे हाथों भाग कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चीटर का नाम हेमाराम है, जो पश्चिम विहार का रहने वाला बताया जा रहा है।
उषा नाम की एक महिला टैगोर गार्डन एटीएम मैं पैसे निकालने गई थी। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद भी पैसे नहीं निकले तो वह एटीएम से बाहर निकल कर घर जाने लगी। तभी उसके मोबाइल में मैसेज आया कि उसके अकाउंट से 10000 निकल गए हैं। दरअसल महिला के एटीएम से बाहर निकलते ही हेमाराम अंदर घुसा और ट्रिक से  पैसे निकालते ही वह तेजी से भागा। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल अजीज और कॉन्स्टेबल राम नारायण पेट्रोलिंग करते वहां से गुजरे तो उन दोनों को देख कर चीटर हेमाराम तेजी से भागने लगा। पुलिस कर्मियों को कुछ शक हुआ तो उसके पीछे वे जाने लगे. पुलिसकर्मियों को अपनी तरफ आता देख चीटर ने अपनी स्पीड बढ़ा दी और सड़क पर पैसे भी फेंक दिए, लेकिन वह ज्यादा दूर तक भाग नहीं पाया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
उसके बाद उसे पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि उसने एटीएम से पैसे चीटिंग करके निकाले हैं। जब उसे एटीएम पर लाया गया तो वहां पीड़ित महिला से मुलाकात हो गई जहां पता चला कि इसी ने चीटिंग करके उसके अकाउंट से 10000 निकाले हैं। उसे पकड़ कर थाने लाया गया।  एसएचओ रजौरी गार्डन सुनील कुमार शर्मा की टीम ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह किस तरह एटीएम मशीन में माचिस की तिल्ली लगाकर चीटिंग की वारदात को अंजाम देता है। जब कोई महिला एटीएम में आती है तभी वह उनको निशाना बनाता है, क्योंकि वो सॉफ्ट टारगेट होती हैं। यह एटीएम के की बोर्ड में माचिस की तिल्ली को फंसा कर कुछ देर के लिए अनेवलेवल कर देता है. इस दौरान जब कोई एटीएम कार्ड स्विफ्ट करता है तो उसकी जानकारी मिल जाती है।
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी चीटर हेमाराम को पहले भी राजौरी गार्डन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर आने के बाद यह फिर चीटिंग के वारदात में पकड़ा गया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए |
21-03-2026