कई खासियत है दिल्ली पुलिस के इस रफ्तार में

नई दिल्ली. इंडिया विस्तार। दिल्ली की सड़कों पर 300 की संख्या में खास तरह की बाइक पीसीआर लांच हो गई है। दिल्ली पुलिस के जवान अब इस खास बाइक पर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे।  इस पीसीआर को रफ्तार नाम दिया गया है। पीसीआर संसाधनों से लैस दिल्ली पुलिस की पीसीआर बाइक घटना स्थल पर जल्द से जल्द पहुंचेगी..पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू रफ्तार दस्ते को गृह मंत्री राज नाथ सिंह ने हरी झंडी दिखा कर लांच किया।
दिल्ली पुलिस की 300 नई पीसीआर बाइक महिला सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा कदम है…इन बाइक्स को मॉडिफाई करके खास तौर से तैयार किया गया है।

रफ्तार की खासियतें
बाइक में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है..बाइक पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेगी। …बाइक राइडर के हेलमेट पर वायर लेस सिस्टम लगा हुआ है…बाइक में सर्च लाइट लगाई गई है..बाइक को चलाने वाले राइडर के कंधे पर कैमरा लगा होगा..बाइक पर पिछले बैठा पुलिसकर्मी के पास हथियार रहेंगे..आरामदायक हेलमेट के अंदर इअर पीस होगा जिससे सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से निर्देश सुना जा सकेगा। सक्रीय गली में वाले घटना स्थल में जल्दी पहुचने की क्षमता वाले इस रफ्तार से उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली में सुरक्षा प्रबंधों के नया आयाम मिलेगा।

हर थाने को 3 रफ्तार

पुलिस के मुताबिक शुरुआत में हर पुलिस स्टेशन में 3 पीसीआर बाइक दी जयेगी जिसे बाद में बढ़ा दिया जयेगा। साथ ही आने वाले दिनों में 300 और नई पीसीआर बाइक को दिल्ली पुलिस के बेड़े में जोड़ा जयेगा.. फिलहाल इन मोटरसाइकिलों को दीवाली की भीड़ भाड़ को देखते हुए लाजपत नगर, नेहरू प्लेस जैसे व्यस्त बाज़ारो में गश्त के लिए सड़कों पर उतारा गया है।

गृह मंत्री की सख्ती

300 नई पीसीआर बाइक को हरी झंडी दिखाने पहुचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस की जम कर क्लास लगाई.. गृह मंत्री राजनाथ सिंह में दिल्ली पुलिस को आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए.. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सख्ती दिखाते हुए खास तौर पर सब इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मियों को आम जनता से अच्छा व्यवहार करने की सलाह दी।

दिल्ली पुलिस आम जनता के साथ बेहतर तालमेल रखने का दावा करती नजर आती है.. लेकिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह की दिल्ली पुलिस को फटकार दिल्ली पुलिस को आइना दिखाने जैसा ही है.. बहराल अब देखना होगा की दिल्ली पुलिस की ये नई 300 पीसीआर बाइक दिल्ली के क्राइम ग्राफ और पीसीआर वैन की देरी से पहुचने की शिकायत को कितना काम कर पाती है?

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी |
02-11-2026