ऐसे पूरी होगी ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म

👁️ 589 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार डेस्क। हाल ही में ऋषि कपूर हम सबको अलविदा कह कर चले गए। लेकिन उन्के चाहने वाले बेताब हैं। हों भी क्यों ना जानने वाले जानते हैं कि ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन अधूरी है।

लेकिन ऋषि कपूर अब भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके लाखों करोड़ों चाहने वाले उनकी अंतिम और अधूरी रह गई फिल्म शर्माजी नमकीन को अब सिनेमाघरों में देख पाएंगे। ये कमाल करने की ठानी है फिल्म के निर्माताओं ने जो ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए VFX का सहारा लेंगे और स्पेशल इफेक्ट्स की मदद से फिल्म की अधूरी शूटिंग को पूरा करेंगे।

हम आपको बता दें कि शर्माजी नमकीन में जूही चावला का भी लीड रोल है और फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी थी। इस फिल्म का निर्देशन हितेश भाटिया कर रहे हैं और हितेश का भी मानना है कि ये फिल्म उनके चाहने वालों के लिए अंतिम अलविदा कहने का एकमात्र मौका है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्सेल एंटरटेनमेंट और को-प्रोड्यूसर हनी त्रेहान ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने और उनके फैन्स को दोबारा खुशी देने के लिए इस फिल्म को पूरा करना का फैसला किया है।

ये है निर्माता का कहना

फिल्म के सह निर्माता हनी त्रेहान का कहना है, ‘फिल्म की कहानी और उसकी क्वालिटी में हम कोई बदलाव नहीं करेंगे और ना ही कोई समझौता करेंगे, हमारी कुछ VFX स्टूडियोज से बातचीत चल रही है और जल्द ही कोई रास्ता जरूर निकल आएगा’।

हनी त्रेहान ने ये भी कहा, ‘मैं इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का आभारी हूं, जो इस फिल्म के लिए ना सिर्फ इंवेस्ट कर रहे हैं बल्कि भावनात्मक रूप से भी इससे जुड़े हुए हैं।’अब देखना ये होगा कि फिल्म शर्माजी नमकीन पूरी होकर कब सिनेमाघरों तक पहुंचती है.

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश |
26-03-2026