अगले 48 घंटों के लिए दुनियाभर में ठप हो सकता है इंटरनेट

👁️ 538 Views

इंटरनेट यूजर्स के लिए अगले दो दिन मुश्किल भरे हैं। दरअसल अगले 48 घंटे तक दुनिया भर में इंटरनेट सर्विसेज बाधित हो सकती हैं। रसिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो इंटरनेट उपभोक्ताओं को अगले 48 घंटों के दौरान नेटवर्क कनेक्शन फेल्यर का सामना करना पड़ सकता है। वजह यह है कि मेन डोमेन सर्वर और इससे जुड़ा नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर कुछ समय के लिए बंद रहेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द इंटरनेट कॉरपोरेशन ऑफ असाइन्ड एंड नंबर्स’ (आईसीएएनएन) इस अवधि के दौरान मेंटेनेंस से जुड़ा काम करेगी। आईसीएएनएन क्रिप्टोग्राफिक की (key) को बदलेगी, जो कि इंटरनेट की एड्रेस बुक या डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) को प्रोटेक्ट करेगी।

आईसीएएनएन ने कहा है कि साइबर अटैक की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ऐसा करना जरूरी हो गया है। कम्युनिकेशंस रेगुलेटरी अथॉरिटी (सीआरए) ने कहा है कि एक सुरक्षित, स्थिर और लचीला डीएनएस सुनिश्चित करने के लिए ग्लोबल इंटरनेट शटडाउन जरूरी है। अगर इंटरनेट यूजर्स के नेटवर्क ऑपरेटर्स या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स इस बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं तो इंटरनेट की सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले–विकसित यूपी, विकसित भारत की नई उड़ान | साइबर अपराध से कमाए गए 35,925 करोड़ का रहस्यःईडी की जांच में क्या मिला | मेटा पर क्यों लगा जुर्माना? फेसबुक इंस्टाग्राम पर आखिर क्या छिपाया गया | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी |
28-03-2026