सीएम योगी ने कानून, व्यवस्था और विकास की बैठक में दिए कई अहम निर्देश

लखनऊ, इंडिया विस्तार। लोक भवन में आयोजित कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम योगी आदित्य नाथ ने कई निर्देश जारी किए हैं। बैठक में विकास औऱ कानून व्यवस्था से संबंधित लगभग सभी आला अधिकारी मौजूद थे। सीएम ने प्रत्येक जिले में निषपक्ष औऱ निडरता से काम करने के लिए कहा है उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए।

उन्होंने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को गंभीरता से लेने के साथ साथ एंटी रोमियो स्कावयड की समीक्षा करने औऱ पीडित महिलाओं को तुरंत सहायता पहुंचाने पर जोर दिया। जघन्य अपराधों में नामजद आरोपियों के खिलाफ दबिश देकर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने के लिए बी कहा गया है। सीएम ने भूमाफियाओं पर नकेल कसने के लिए भी संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है। ग्राम समाज औऱ सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भूमि विवाद औऱ आपसी रंजिश के मामलों की पहचान कर उनका निपटारा भी जल्दी होना चाहिए।

हाल ही में हुई जहरीली शराब की घटनाओं के मद्देनजर उन्होंने कहा है कि अवैध शराब बेचने वाले संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जाए औऱ जिलाधिकारी और एसपी लोगों में अवैध शराब ना पीने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने जिला कारागारों का निरीक्षण करने औऱ शहर की यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियोंं से सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के गरीब तबके तक पहुंचाने के लिए कहा औऱ गोवंश से लेकर और भी मुद्दों पर गंभीरता से काम करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को सुबह 9 से 11 अपने कार्यालय में बैठकर जन समस्याओं को सुनने औऱ उनका जल्द निस्ताकरण करने का निर्देश दिया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच |
15-09-2026