जापानी बुखार (एईएएस-एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) पर केंद्र सरकार गंभीर

बिहार में फैले जापानी बुखार से चिंतित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए कई कदम उठाए हैं। इसके अंतर्गत कल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और स्वास्थ्य सचिव मुजफ्फरपुर के दौरे पर आ रहे हैं। चमकी या जापानी बुखार की गंभीरता पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेषज्ञों की एक टीम गठित कर आज ही मुजफ्फरपुर रवाना कर दिया गया है ताकि इस जानलेवा बीमारी के कारण और निदान पर जल्दी से कदम उठाया  जा सके।

मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार को लेकर चर्चा की। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के संयुक्त सचिव को बुलाकर कार्य प्रगति से अवगत हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार वहां के स्वास्थ्य विभाग से संपर्क में है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। पैनी नजर रखी गई है। केंद्रीय टीम भेजा जा चुका है ।सभी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

पटना से दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद मुजफ्फरपुर के हालात पर केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने अभी तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की। हालात पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया और स्वयं भी मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन और एसकेएमसीएच के अधीक्षक से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।

श्री चौबे के मीडिया सलाहकार पंकज मिश्रा ने बताया कि नई दिल्ली में निर्माण भवन स्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के संयुक्त सचिव को बुलाकर कार्य प्रगति से अवगत हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार वहां के स्वास्थ्य विभाग से संपर्क में है। 

श्री चौबे ने कहा कि “सभी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। पैनी नजर रखी गई है। केंद्रीय टीम भेजा जा चुका है। सभी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय इस संबंध में अत्यंत गंभीरता से काम कर रही है। बच्चों की लगातार हो रही मौत से सरकार और मैं स्वयं भी अत्यधिक मर्माहत हूँ”।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? |
24-10-2026