सीआरपीएफ-दिल्ली मे रक्त का महादान, छतीसगढ़ में यूं बचाई जान

नई दिल्ली, इंडिया विस्ताऱ । मंगलवार की रात सीआरपीएफ के 50 कर्मियों ने उतर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर जीटीबी अस्पताल में अपना खूून दिया था। ताकि इलाज को दौरान खून की कमी ना हो। इंसानियत के लिए सीआरपीएफ का यह प्रयास दिल्ली तक सीमित नहीं रहा गुरुवार को छतीसगढ़ में सीआरपीएफ की वजह से एक घायल आदमी की जान बच गई। शख्स ताड़ी के पेड़ से गिर पड़ा था। उसके सिर और पीठ में गहरी चोट आई थी। सीआरपीएफ की इस सक्रियता से ग्रामीण गद्गगद् हो गए।

छतीसगढ़ में बचाई जान

जानकारी के मुताबिक गुरूवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे छतीसगढ़ के बासागुड़ा गांव निवासी 38 साल के सोमा शमला को लेकर सीआरपीएफ कोबरा 204 के पेगरापली कैंप पर पहुंचे। सोमा गंभीर रूप से घायल था। उसकी गंभीर हालत को देख डिप्टी कमांडेंट ओंकार सिंह ने आनन फानन में उसे बल की गाड़ी में बासागुड़ा स्थित बेस अस्पताल रवाना किया। इसके साथ ही बासागुड़ा में मौजूद कोबरा की दूसरी टीम के सहायक कमाडेंट महेन्द्र ने फील्ड अस्पताल को तुरंत अलर्ट किया। अस्पताल में आनन फानन में मूल चिकित्सा उपलब्ध कराई गई जिसके बाद उसे बीजापुर अस्पताल भेजा गया। घायल सोमा के साथ आए ग्रामीण सीआपरीएफ की इस तत्परता से काफी अभीभूत थे।

दिल्ली में सीआरपीएफ ने किया ये काम

मंगलवार की देर रात सीआरपीएफ के करीब 50 जवान जीटीबी अस्पताल पहुंचे। इन जवानो ने स्वेच्छा से रक्त दान किया। मकसद दिल्ली में हुई हिंसा में घायल लोगों को इलाज के वक्त खून की कमी ना हो। इन जवानो ने अस्पताल को और खून देने का आश्वासन भी दिया। गुरुवार को एम्स की तरफ से आयोजित रक्त महादान में सीआरपीएफ के 500 अधिकारी और जवानो ने रक्त दान किया। पिछले साल सीआरपीएफ ने 154 ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए थे।

सीआईएसएफ ने भी दिया ब्लड

एम्स में आयोजित रक्त महादान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ के महानिदेश राजेश रंजन सहित करीब 400 से ज्यादा लोगों ने रक्त दान दिया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से |
22-09-2026