लॉकडाउन 4 में नोएडा के लिए जारी हो गई नई गाइडलाइंस

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। लॉकडाउन 4 के लिए बहुप्रतिक्षित नोएडा की गाइडलाइंस जारी हो गई। शाम सात से सुबह सात बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सारी गतिविधियां बंद होंगी। नई गाइडलाइंस के मुताबिक सामाजिक दूरी के साथ बाजार खोले जाएंगे। आड इवेन के तहत खुलने वाले बाजारों के साथ साथ पार्क आदि भी खोलने की इजाजत दी गई है। लेकिन नोएडा दिल्ली की सीमा को लेकर इस गाइड लाइंस में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। इस बारे में कहा गया है कि प्रदेश सरकार से मार्ग निर्देश मिलने पर फैसला लिया जाएगा।

रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान को होेम डिलिवरी को इजाजत दी गई है। पार्क भी तय समयावधि में खोलने की इजाजत दी गई है। रेहड़ी पटरी वालों को भी कोरोना से बचने के उपाय के साथ काम करने की इजाजत दी गई है।

यात्री वाहन और बसों का अंतरराज्जीय आवागमन नहीं होगा, यानी दिल्ली और नोएडा के बीच सवारी बसें नहीं चलेंगी। इसके लिए राज्य सरकार अलग से निर्देश जारी करेगी।
कन्टेनमेंट जोन के बाहर सभी तरह के उद्योग चलेंगे।
शहरी इलाके में कोई भी वीकली मार्केट नहीं लगेगी।
मार्केट में दुकानें एक दिन 50 फीसदी और अगले दिन 50 फीसदी के आधार पर खुलेंगी।
दुकानें बंद करने का टाइम ऐसा होगा, जिससे शाम 7 बजे से पहले सभी घर पहुंच जाएं।
मिठाई की दुकानें खुलेंगी।
बारातघर खुलेंगे, लेकिन शादी समारोह के लिए परमिशन लेनी होगी, 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाएंगे।
रेहड़ी पटरी वाले दुकानें लगाएंगे।
नोएडा दिल्ली के बीच अभी आवागमन नहीं होगा, शासन से इस संबंध में दिशा निर्देश मांगे गए हैं।
कार में ड्राइवर के अलावा दो लोग, बाइक में सिर्फ एक। बाइक में पीछे महिला बैठ सकती हैं, लेकिन हेल्मेट अनिवार्य होगा।
ऑटो में ड्राइवर के अलावा दो सवारी बैठ सकेंगी।
प्रिंटिंग प्रेस और ड्राईक्लीनर खुलेंगे।
पार्क सुबह 7 से 10 बजे और शाम को 4 से 7 बजे के बीच खुलेंगे।
मास्क लगाना अनिवार्य है, मार्केट में बिना मास्क सामान नहीं दिया जाएगा।
अंतिम संस्कार में भी 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।
कैब चलेंगी लेकिन दिल्ली नोएडा में सफर अभी नहीं होगा।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? | क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार | भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं। | वन्दे माँ नर्मदे: माँ नर्मदा की महिमा, इतिहास और भारतीय संस्कृति को समर्पित महत्वपूर्ण कृति |
19-07-2026