यूपी में खेती के लिए स्वर्णिम काल-चंद्रमोहन

इंडिया विस्तार
लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्रित्व में भाजपा सरकार का पिछला 17 महीने का कार्यकाल खेती-किसानी का स्वर्णिम काल कहा जा सकता है। इससे पहले सपा और बसपा की विपक्षी सरकारों में कृषि और किसान भयंकर उपेक्षा और सरकारी भ्रष्टाचार का गवाह रहा वहीं प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से किसानोन्मुख नीतियों ने विकास का एक नया वातावरण तैयार किया है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि सत्ता संभालते ही भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट में ही कर्ज माफी का निर्णय लेकर किसानों और खेती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर दी थी। उसके बाद से लगातार मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी किसानों की आय दोगुनी करने के साथ कृषि के क्षेत्र में यूपी को विश्व में नई पहचान दिलाने के लिए पूरे संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। यही वजह है कि गेहूं, गन्ना, आलू और दुग्ध के उत्पादन में यूपी पूरे देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने न केवल कृषि उत्पादों की रिकार्ड खरीद की है बल्कि किसानों को समय से भुगतान भी सुनिश्चित कराया है। प्रदेश सरकार की इन नीतियों ने यूपी में कृषि क्रांति की भूमिका बना दी है। अब वह समय दूर नहीं जब कृषि के क्षेत्र में यूपी न केवल देश बल्कि विश्व का अगुआ बनकर सामने आएगा। इसी दिशा में एक नया प्रयास लखनऊ में अक्टूबर में कृषि कुंभ के रूप में होगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश भर के प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों के साथ औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि किसानों को खेती की उन्नत तकनीकी की जानकारी देंगे। इससे किसान दक्ष बनेंगे और वह कृषि के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकेंगे। किसानों की उन्नति से ही यूपी में विकास की गति और तेज होगी और यही “वाइब्रेंट यूपी” की संकल्पना भी है।
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF और IIT दिल्ली की साझेदारी: ड्रोन हमलों से देश के एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्र और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कैसे होगी? | बढ़ रहा है डिस्पोजेबल ईमेल का खतरा: साइबर अपराधी कैसे छिपा रहे हैं अपनी पहचान, जानिए कैसे होगी रोकथाम | कड़ी सजा से ही काबू में आएगा साइबर अपराध, IT Act में बदलाव की जरूरत | कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, वैदिक विधि से हुआ स्वागत | QR-सक्षम पुलिस पहचान पत्र: पुलिस बनकर ठगी करने वालों पर लगेगी लगाम, नागरिकों को मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा | CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान | मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल |
26-11-2026