पकड़ा गया ड्रग-आतंक का मास्टरमाइंड रणजीत राणा उर्फ चीता

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। 532 किलो हेरोइन की तस्करी के मामले में वांछित रणजीत राणा उर्फ चीता को उसके भाई समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा के सिरसा में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। एनआईए पंजाब व हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीमों ने दोनों तस्करों रणजीत सिंह और उसके भाई गगनदीप को काबू किया है।

दोनों नशा तस्करों को पकड़ने के लिए तीनों टीमों ने जिले के गांव बेगू में एक ऑपरेशन चलाया था। दोनों सगे भाई हैं और नशा तस्करी के अन्य मामलों में भी आरोपी हैं। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे। पता चला है कि तरनतारन निवासी ये दोनों भाई पिछले नौ महीनों से सिरसा में ही रह रहे थे। एनआईए सूत्नों के मुताबिक रंजीत सिंह उर्फ राणा उर्फ चीता के हिजबुल मुजाहिदीन से भी तार जुड़े हुए थे। यह तार आतंकियों के वित्तीय लेनदेन की वजह से बना हुआ था। रंजीत सिंह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। NIA ने साल 2019 में दिल्ली स्थित NIA मुख्यालय में दर्ज किया था एक मामला …उस मामले में शेरा उर्फ इक़बाल सिंह समेत रंजीत सिंह को तलाशा जा रहा था। साल 2019 में NIA ने 532 किलो हेरोइन जब्त किया था। यह खेप पाकिस्तान से मंगवाया गया था । खेप 29 जून 2019 को ICP अटारी बॉर्डर के रास्ते अवैध तौर पर मंगवाया गया था। पाकिस्तान के रहने वाले कई नशे के कारोबार करने वाले तस्करों ने भारत के अंदर रची थी ये साजिश इस मामले में साल 2019 के दिसंबर महीने कोर्ट में दायर किया जा चुका है आरोपपत्र.. उस आरोपपत्र में15 आरोपियों और पांच आरोपी कंपनियों को आरोपी बनाया गया है।
बता दें कि रणजीत राणा उर्फ चीता देश के बड़े नशा तस्करों में से एक है। पुलिस पूछताछ में इनसे कई जानकारियां मिल सकती हैं, जिनके आधार पर कई बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। एसपी सिरसा अरुण नेहरा ने बताया कि फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है और कई खुलासे होने की उम्मीद है।
एनआईए दोनों को साथ लेकर पंजाब रवाना हो गई है। पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस सहित एनआईए की टीम ने अभियान सुबह करीब 4:00 बजे शुरू किया गया था। एनआईए ने उस मकान की भी तलाशी ली, जिसमें दोनों रह रहे थे। मकान को सील कर दिया गया है।

बता दें कि रंजीत उर्फ चीता और गगनदीप पिछले कई महीनों से सिरसा में रह रहे थे। रंजीत ने अपनी साली के पति की आईडी पर किराए का मकान लिया हुआ था। यह मकान बेगू रोड पर एकांत में स्थित है। दोनों भाई अमृतसर में पकड़ी गई 532 किलो हेरोइन मले में फरार हो गए थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स |
22-10-2026