नीरज बवाना गैंग के लिए वसूली करता था धरा गया

दिल्ली की आउटर नॉर्थ जिला की एएटीएस ने नीरज बवाना के लिए वसूली करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल से देशी तमंचा बरामद किया गया है ।

आउटर नॉर्थ जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह के मुताबिक बाहरी उत्तरी जिले के एएटीएस में सूचना मिली कि नीरज बवानिया/परवेश मान गिरोह का एक साथी रोहिणी सेक्टर-11 के पास आएगा और अपने साथ अवैध हथियार लेकर आ सकता है. उक्त सूचना के आधार पर एसीपी यशपाल सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर सचिन मान के नेतृत्व में एएसआई प्रवीण, एचसी सुरेश, एचसी सतीश, एचसी अतुल, एचसी संदीप यादव, एचसी संदीप डबास, एचसी संदीप मान, एचसी महेश, एचसी प्यारेलाल, सी.टी. सचिन और सी.टी. मनजीत की टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने छापा मार शुभम सहरावत को उस समय रोक लिया गया, जब वह अपनी हुंडई क्रेटा एसयूवी नंबर में कहीं जा रहा था। उसके कब्जे से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी बन्दूक और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह नीरज बवानिया/परवेश मान के निर्देश पर अपने आकाओं के निर्देशानुसार विभिन्न व्यक्तियों से पैसे वसूल करता था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? |
11-11-2026