उत्तर भारत के राज्यो में 300 अवैध पिस्टल सप्लाई कर चुका है यह गैंग

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की गिरफ्त में एक ऐसा गैग आया है जो पिछले दो सालो में उत्तर भारत के राज्यो में 300 अवैध पिस्टल सप्लाई कर चुका है। उत्तर भारत के दिल्ली से लेकर पंजाब तक अवैध पिस्टल सप्लाई करने वाले इस गिरोह के 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। उत्तर भारत के राज्यो में अवैध पिस्टल सप्लाइ करने वाले इन लोगो से 21 पिस्चल बरामद किए गए हैं।

स्पेशल सेल के डीसीपी आलोक कुमार के मुताबिक गिरफ्तार लोगो की पहचान राजस्थान के राजिन्दर उर्फ राजू, पंजाब के नरेन्द्र सिंह उर्फ नीतू उर्फ सफेरा और राजस्थान के प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर रंजीत सिंह औऱ सतविंदर की टीम ने अवैध हथियारों के इन सौदागरों को मोदी मिल के पास से गिरफ्तार किया।

अनोखा ऑफर-https://www.amazon.in/deal/f69d0f7e?_encoding=UTF8&linkCode=r02&tag=indiavistar0b-21&linkId=b4caf842ad34c73e2158eb3bbafb32a4&ref_=ihub_rc_td_c_deals-promotions_f69d0f7e

डीसीपी आलोक कुमार के मुताबिक 14 अप्रैल को सूचना मिली अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गैंग के दो लोगों राजिन्दर और प्रदीप ने मध्य प्रदेश के खरगोन से अवैध हथियारों की खेप ली है और अपनी एटीओस कार में दिल्ली लेकर पहुंचे हैं। सूचना थी कि दोनो पंजाब के हथियार तस्कर से मोदी मिल्स के पास मिलेंगे। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर कार से आने वाले राजिन्द्र और प्रदीप को उस समय दबोच लिया जब वे नरेन्द्र को अवैध पिस्टल का एक पैकेट दे रहे थे। तीनो के कब्जे से 21 पिस्टल बरामद हुए।

राजिन्दर उर्फ राजू को जयपुर में तीन साल पहले अवैध पिस्टल सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। नरेन्द्र के खिलाफ भी पंजाब के पटियाला में अवैध हथियार सप्लाई के मामले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया है कि पिछले दो साल में वह अवैध हथियार की कई खेप मध्य प्रदेश से ला चुके हैं। ये अवैध हथियार उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली एनसीआर औऱ पंजाब के गैंगस्टरों को सप्लाई होता रहा है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 300 से अधिक अवैध पिस्टल उतर भारत के राज्यों में सप्लाई किया जा चुका है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका |
28-09-2026