देश भर में योग दिवस मनाया गया, पीएम ने रांची में सामूहिक योगाभ्‍यास का नेतृत्‍व किया

नई दिल्ली, , इंडिया विस्तार। देश भर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अपने अपने तरीके से योगाभ्यास कर मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांची में सामूहिक योगाभ्‍यास में हिस्‍सा लिया। योगाभ्‍यास सत्र आरंभ होने के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ‘हमारा आदर्श वाक्‍य  शांति, सद्भाव और प्रगति के लिए योग होना चाहिए।’

इस अवसर पर सभी का अभिवादन करते हुए उन्‍होंने योग के संदेश का प्रचार प्रसार करने में अहम भूमिका निभाने वाले मीडिया कर्मियों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे आधुनिक योग के संदेश को शहरों से गांवो तक और गरीब और आदिवासी समुदाय के लोगों के घर तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्‍होंने योग को बीमारियों से सबसे ज्‍यादा तकलीफ उठाने वाले गरीब और आदिवासी लोगों के जीवन का अभिन्‍न अंग बनाए जाने पर जोर दिया।

उन्‍होंने कहा, ‘आज के बदलते समय में हमारा ध्‍यान रोग से बचाव के साथ ही आरोग्‍य पर भी होना चाहिए। योग हमें आरोग्‍य होने की शक्ति प्रदान करता है। योग की मूल भावना और प्राचीन भारतीय दर्शन यही है।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘योग का उद्देश्‍य हमारे द्वारा पार्को और चटाई पर कुछ समय के लिए किये जाने वाले योगाभ्यास भर से पूरा नहीं होता। योग एक अनुशासन और समर्पण है जिसका जीवन भर पालन किया जाना चाहिए।’

उन्‍होंने योग को आयु, रंग, जाति, सम्‍प्रदाय, मत, पंथ, अमीरी, गरीबी और देशों की सीमाओं से परे बताते हुए कहा कि योग सबका है, और सब योग के हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज हम ये कह सकते हैं कि भारत में योग के प्रति जागरूकता हर कोने तक, हर वर्ग तक पहुँची है- ड्राइंगरूम से बोर्डरूम तक, शहरों के पार्कों से लेकर खेल कम्‍पलेक्‍सों तक, गली-कूचों से आरोग्‍य केन्‍द्रों तक सब जगह योग ने लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है।’ 

श्री मोदी ने कहा कि योग प्राचीन आर आधुनकि दोनों है।यह निरंतरत विकसित हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि सदियों से, योग का सार एक ही रहा है- स्वस्थ शरीर, स्थिर मन, और एकता की भावना । प्रधान मंत्री ने कहा। उन्होंने कहा कि योग ज्ञान, कर्म और भक्ति का एक आदर्श मिश्रण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया योग को अपना रही है, ‘हमें योग के बारे में और अधिक अनुसंधान पर जोर देना चाहिए।’ उन्‍होंने कहा कि योग को दवाओं, फिजियोथेरेपी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों से जोड़ा जाना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोहतक में तो रक्षा मंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने रापथ पर योगाभ्यास किया।
केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के पटेल नगर में योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग आज पूरी दुनिया के लिए भारत का स्वास्थ्य उपहार बन गया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी |
14-09-2026