दिल्ली में हवलदार की गोली मारकर हत्या

0
623

साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल राम अवतार की अज्ञात शक्स द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई।यह वारदात कल देर रात करीब साढ़े 11 बजे की है। वारदात के शिकार हेड कांस्टेबल राम अवतार अम्बेडकर नगर थाने में पोस्टेड थे और जैतपुर थाना इलाके में रहते थे।  उनके घर के पास ही अज्ञात शक्स ने गोली मारी है।

पुलिस को घटना की जानकारी रात करीबन साढ़े 11:30 के बजे आसपास मिली थी। हेड कांस्टेबल राम अवतार अपनी ड्यूटी खत्म करके रात 8 बजे के आसपास अपने घर पहुँच गया था। लेकिन रात के वक़्त वो किसी काम से बाहर गया तभी अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। राम अवतार जैतपुर थाने के शक्ति विहार स्थित इलाके में परिवार के साथ रहते थे।

घर वालो ने पुलिस को बताया कि रात को राम अवतार घर से कुछ दूरी पर आटा लेने के लिए गए थे।  तभी किसी ने गोली मार दी। गोली किसने और क्यों मारी इसकी जांच पुलिस कर रही है। आज उनकी बॉडी का पोस्टमॉर्टेम किया जाएगा।हालांकि पुलिस ने आसपास के काफी सीसीटीवी देखे लेकिन अभी कोई जानकारी नही मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eleven − 4 =