दिल्ली में नशे के सौदागरों के अंतर्राष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश 32 करोड़ की हेरोइन बरामद

नई दिल्ली, इंडिय़ा विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के साकेत से एक विदेशी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर नशे के अंतर्राष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया है। इस सिलसिले में नाइजीरिया के आस्कर औऱ पंजाब के सुरजीत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इन दोनों से 8 किलो उच्च क्वालिटी की हेरोइन जब्त किया गया है जिसकी कीमत 32 करोड़ रूपये है। इन्हें साकेत मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपी गैग के मास्टरमाइंड हैं। यह गैंग पिछले छह माह में दिल्ली औऱ पंजाब में 90 किलो हेरोइन बेच चुका है। दिल्ली में हेरोइन पाकिस्तान औऱ अफगानिस्तान से जम्मू काश्मीर के रास्ते लाई जा रही थी। गिरफ्तार नाईजिरीयाई दुनिया के दूसरे देशों में भी भारत से हेरोइन की खेप भेजता था।

पुलिस टीम औऱ आपरेशन

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में पिछले एक साल के दौरान 130 किलो हेरोइन जब्त की है। नशे के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान ही स्पेशल सेल को सूचना मिली की अफगानिस्तान औऱ पाकिस्तान से होरेइन की खेप भारत भेजी जा रही है औऱ यह खेप दिल्ली एनसीआर के साथ साथ पंजाब में भी भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंसपेक्टर ईंश्वर सिंह, एसआई राकेश कुमार, रंजीत सिंह, आदित्य, एएसआई बलराज सिंह, सतीश कुमार, सुखविंदर, हवलदार अमित कुमार, अजय टोकस, देवेन्द्र डबास, संजीव शाह, मनोज कुमार और सिपाही दीपक, मोहित, शिशुकांत, अनिल की टीम गठित हुई। इस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 23 अक्टूबर की रात साकेत मेट्रो स्टेशन के पास जाल बिछाकर सुरजीत औऱ आस्कर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 8 किलो हेरोइन बरामद हुई।

 पूछताछ में खुलासा 

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में उनके गैंग के कई सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है। आस्कर ने बताया कि दिल्ली में रहने वाला एक औऱ नाईजिरीयाई के सहारे नशे का यह रैकेट चल रहा था। पाकिस्तान औऱ अफगानिस्तान से जम्मू काश्मीर के रास्ते कोरियर हेरोइन की खेप दिल्ली लाकर दिया करते थे। बाद में आस्कर इस खेप को दिल्ली औऱ पंजाब में बेचने के अलावा फ्रांस, कनाडा औऱ इंगलैंड जैसी जगहों पर भी भेजा करता था।

बिजनेस बीजा पर नशे की सौदागरी

आस्कर 6 महीने के बिजनेस वीजा पर पिछले साल मार्च में दिल्ली आया था। वीजा समाप्त होने के बाद भी वह वापस नहीं गया औऱ ड्रग तस्करी में लिप्त हो गया।

 

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा |
14-05-2026