डॉक्टर से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

👁️ 586 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस ने बिंदापुर के एक डॉक्टर और उनके बेटे की हत्या की धमकी देकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। डीसीपी द्वारका एंटो अल्फोंस ने बताया कि 11 दिसंबर को डॉ आर के शर्मा ने इस तरह की धमकी की जानकारी पुलिस को दी थी।

उनकी शिकायत पर बिंदापुर थाने में मामला दर्ज करके इसकी जांच शुरू की गई और द्वारका डिस्टिक के एएटीएस की टीम को भी लगाया गया। इस मामले में इंस्पेक्टर राजकुमार, सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र, सहायक सब इंसपेक्टर संजय, रणधीर, हेड कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल मनीष, जगत और अमित की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन शुरू की और नजफगढ़ के गोपाल नगर में रहने वाले एक युवक जितेंद्र जीतू को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने जितेंद्र से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया की वे लोग प्रदीप सोलंकी और मनजीत महल गैंग का नाम लेकर डॉक्टर से रंगदारी की मांग की थी। ये दोनों अभी जेल में बंद हैं और इनपर कई मामले चल रहे हैं।  इनकी पैरवी के लिए, बाहर देख रेख के लिए पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए जितेंद्र हर उसके दूसरे साथी काम करते हैं। वैसे यह कार सेल परचेज का काम भी करता है और इसका वर्कशॉप भी है। लेकिन साथ मे यह मनजीत महल गैंगबीके मेम्बर के टच में भी आ गया था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी |
10-03-2026