दिल्ली में बेकाबू टेम्पो का कहर एक छात्रा और टेम्पो ड्राइवर की मौत

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर मुकुंदपुर चौक के पास बेकाबू टेंपो ने पहले तो एक छात्रा को ओवरटेक करते हुए टक्कर मारी लेकिन जैसे ही पब्लिक दौड़ी उस बच्ची बचाने के लिए जल्दबाजी में टेम्पो ड्राइवर ने टेम्पो को काफी तेजी से बैक किया। टेम्पो को बैक करते हुए पीछे बैटरी रिक्शा पर सवार 18 साल की लड़की शिखा को भी कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

काफी बैक टेम्पो ले जाने के बाद फिर यह टेम्पो ड्राइवर दोबारा से आगे की तरफ तरफ दौड़ाने लगा तो एक छात्र को फिर टक्कर मारी इसके बाद टेम्पो बेकाबू होकर पलट गया पलटने के बाद टेम्पो ड्राइवर राजन की भी मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को तुरंत नजदीक के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर्स ने 18 साल की शिखा और ट्रक ड्राइवर राजन को मृत घोषित किया। दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनमें से एक बच्ची को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

दिल्ली की सड़कें इस तरह से लोगों की जान ले रही है जरूरत है दिल्ली की सड़कों पर नियमों का पालन सख्ती से करवाया जाए।

ये बच्चे तिमारपुर एरिया के स्कूल से पढ़कर मुकुंदपुर में अपने घर के लिए जा रहे थे मुकुंदपुर चौक के पास ही इस हादसे ने इनकी जान ले ली। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उत्तरी पश्चिमी जिला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | भजन, प्रार्थना, हवन और रूद्राभिषेक से मिलता है सुखः सहरसा गायत्री पीठ का संदेश | NEET MBBS Admission Scam 2026: दिल्ली में फर्जी एडमिशन रैकेट का पर्दाफाश | Bank Insider Fraud: जब बैंक के अंदर से होता है साइबर फ्रॉड, जानिए पूरा खेल | दिल्ली में इन बच्चों की प्रस्तुति क्यों बन गई खास | delhi crime news: ऐसे पकड़ा गया क्राइम वर्ल्ड का कप्तान | RBI डिजिटल पेमेंट सुरक्षा नियम 2026 क्या है, जानिए कैसे रखेगा आपको सुरक्षित | दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: 1000 से ज्यादा चोरी की गाड़ियां ‘लीगल’ बनाकर बेचने वाला गैंग पकड़ा | CCTNS में दिल्ली पुलिस नंबर 1: प्रगति डैशबोर्ड पर 100% स्कोर के साथ लगातार छठी बार शीर्ष स्थान | IPPB में SHG बचत खाता कैसे खोलें?—पूरी जानकारी हिंदी में | Pitbull के बीच रजाई में छिपी महिला! दिल्ली में ऐसे खुली चौंकाने वाली क्राइम स्टोरी |
06-05-2026