डस्की गर्ल भूमि और आयुष्मान की नई धूम

👁️ 556 Views

बॉलीवुड मे एक के बाद एक जोङी पर्दे पर लगातार छा सी जाती है। ऐसी ही कुछ जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। आपको बता दें, कि आयुष्मान खुराना और भूमि की जोडी भी इस अब लिस्ट मे शामिल हो गए। ये साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसी के बीच अब खबर है कि ये जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने आने वाली है।

फिल्म ‘बाला‘ में दोनों कलाकार लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। आपको बता दें, इस फिल्म का निर्माण ‘दिनेश विजान’ कर रहे हैं। उन्होंने ही इस खबर की पुष्टि की है और फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म समाज की कुछ ऑड चीजों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

आपको बता दें, कि आयुष्मान फिल्म में एक मेच्योर शख्स का रोल प्ले करते नजर आएंगे। भूमि फिल्म में एक डस्की गर्ल के रोल में होंगी। फिल्म के माध्यम से ये दिखाया जाएगा कि कैसे हम समाज में रंगों को लेकर भेदभाव करते हैं।

फिल्म के निर्देशक ‘अमर कौसिल’ ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया- ये फिल्म बताती है कि कैसे समाज में रहने वाले लोग बाहरी सुंदरता के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं और वे असल इंसान के बारे में नहीं जानना चाहते। फिल्म हमें उल्लासित करेगी और इस विषय में सोचने पर विवश भी करेगी।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई |
01-03-2026