जेट विमान अपहरण का माहौल बनाने वाले कारोबारी को उम्र कैद के साथ 5 करोड़ का जुर्माना

👁️ 597 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। एंटी हाइजैकिंग कानून 2016 के तहत आए पहले फैसले में जेट एयरवेज के अपहरण होने का खत रखने वाले कारोबारी को उम्र कैद की सजा के साथ साथ पांच करोड़ रूपये का जुर्माना किया गया है। अहमदाबाद स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने अपने इस अभूतपूर्व विमान के पायलट को 1 लाख, एयरहोस्टेस को 50 हजार और विमान में बैठे हरेक यात्री को 25 हजार रूपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

दोषी कारोबारी बिरजू

क्या था मामला

30 अक्टूबर 2017 को जेट विमान 9 W339 मुंबई से दिल्ली के लिए आ रहा था। उड़ान के दौरान एक एयरहोस्टेस को विजनेस क्लास के वॉशरूम मे एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में विमान के अपहरण होने की बात के साथ साथ विमान में विस्फोटक होने की बात लिखी थी। आनन फानन में यह सूचना विमान के कैप्टन को दी गई जिसके बाद विमान कैप्टन ने अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग की।

जांच

प्रारंभ में इसकी जांच अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने की औऱ बिजनेस क्लास में सफर कर रहे कारोबारी बिरजू किशोर सल्ला को गिरफ्तार किया। कानूनन विमान अपहरण केस की जांच का अधिकार सिर्फ एनआईए के पास है इसलिए ये मामला एनआईए के पास गया और 7 नवंबर को मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद पिछले साल जनवरी में एनआईए ने इस मामले में अहमदाबाद की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला |
22-03-2026