जामिया हिंसा मामले में पुलिस की जांच हुई तेज, पूछताछ को पहुंचे आसिफ देखें क्या कहा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है। जामिया में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए कांगेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान, लोकल नेता आशु खान और जामिया के छात्र चंदन कुमार को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया। तीनो से क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पूछताछ। चल रही है ।


आशु खान जामिया इलाके का स्थानीय नेता है और वहां से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है, लेकिन हार गया था। आशु खान और मोहम्मद आसिफ पर आरोप है कि दोनों ने 15 दिसंबर को हुई हिंसा में लोगों को भड़काया जिसके चलते आगजनी हुई।
आशु खान, मोहम्मद आसिफ और जामिया यूनिवर्सिटी में मास मीडिया के सेकंड ईयर के स्टूडेंट चंदन कुमार को सम्मन कर पूछताछ के लिए बुलाया। आशु खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। साथ ही, आशु खान ने ये भी बोला कि ‘जिस वक्त जामिया और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में आगजनी हो रही थी, उस वक़्त वो शाहीन बाग में मौजूद था और CAA के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के पास ऐसा कोई वीडियो नही है कि जिससे साबित हो कि मैं हिंसा में शामिल था’
इसके अलावा पुलिस ने आसिफ और आशु दोनों से पूछताछ के लिए सवालों की फहरिस्त भी तैयार कर रखी थी, जो इनसे पूछताछ में पूछे जा रहे हैं?

सवाल-
जिस वक्त जामिया यूनिवर्सिटी में हंगामा हो रहा था आप कहाँ मौजूद थे?
शाहीनबाग़ में आपका प्रदर्शन कितने बजे शुरू हुआ और सबसे पहले कहाँ इक्कठा हुए थे?
15 दिसंबर की शाम आप कितने लोगों के साथ और कहां प्रदर्शन कर रहे थे?
क्या आपने वहां कोई भाषण दिया था? अगर हाँ तो उसका मुद्दा क्या था?
क्या आप जामिया यूनिवर्सिटी के किसी स्टूडेंट के संपर्क के थे?
आपको कब और कैसे पता चला कि जामिया यूनिवर्सिटी में हंगामा हो रहा है?
क्या आपके साथ शाहीन बाग़ में उस वक्त आसिफ मोहम्मद भी थे?
क्या इस प्रोटेस्ट के लिए कोई whats app group बनाया गया था?
क्या आप दोनों (आसिफ और आशु) एक साथ प्रोटेस्ट कर रहे थे और क्यों?

ये वो सवाल हैं जिनका आज आशु खान और मोहम्मद आसिफ दोनों इनका सामना कर रहे हैं। हालाँकि, पुलिस ने पहले से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर काफी साक्ष्य जुटा लिए हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा |
21-09-2026