छह साल से फरार सिमी आतंकी गिरफ्तार

रायपुर, इंडिया विस्तार। छतीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने छह साल से फरार सिमी के संदिग्ध आतंकी अजहरूद्दीन को गिरफ्तार करने में कामयाबी पा ली है। उसे हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक 18 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

रायपुर एसएसपी आरिफ शेख के मुताबिक वर्ष 2013 में सिमी प्रतिबंधित संगठन का प्रचार प्रसार करने वाले एवं उस संगठन से जुड़े सदस्यों के विरूद्ध केस दर्ज किया गया था। जिसमें जांच के दौरान 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था तथा एक आरोपी अजहरूद्दीन उर्फ अजहर उर्फ केमिकल अली फरार हो गया था जिसके भारत छोड़कर विदेश भाग जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। एटीएस एवं रायपुर पुलिस की टीम द्वारा आरोपी के संबंध में मुखबीर लगाकर एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लगातार पता किया जा रहा था। इसी दौरान टीम को आरोपी के फ्लाईट से हैदराबाद आने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ एच शेख के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाईन त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में रायपुर पुलिस एवं एटीएस की एक विशेष टीम का गठन कर हैदराबाद रवाना किया गया

टीम द्वारा हैदराबाद पहुंचकर हैदराबाद एयरपोर्ट अथाॅरिटी से समन्वय स्थापित कर आरोपी के संबंध में जानकारी साझा की गई। टीम द्वारा हैदराबाद एयरपोर्ट में विदेश से आने वाली फ्लाईट से उतरने वाले सभी यात्रियों की निगरानी की जा रही थी, इसी दौरान आरोपी अजहरूद्दीन उर्फ अजहर उर्फ केमिकल अली एयरपोर्ट से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम द्वारा उसे हिरासत में लिया गया। आरोपी अजहरूद्दीन उर्फ अजहर उर्फ केमिकल अली वर्ष 2013 में अपराध दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था और 06 वर्ष के बाद भारत वापस आ रहा था जिसे टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार हैदराबाद एयरपोर्ट से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी अजहरूद्दीन उर्फ अजहर उर्फ केमिकल अली पटना एवं बोधगया बम ब्लाॅस्ट के आरोपियों के रायपुर में छिपने के दौरान उन्हें लाने ले जाने व संसाधन उपलब्ध कराने का कार्य किया था साथ ही आरोपियों को रायपुर से भागने में भी मदद किया था। आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था, जिसे सूचना प्राप्त होने पर हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मानव जीवन का महत्व: ज्ञान, भक्ति और विश्वास से मिलता है ईश्वर का अनुग्रह | CISF Training: ड्रोन, साइबर सुरक्षा और कमांडो ट्रेनिंग से कैसे तैयार होते हैं अधिकारी? | बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा क्यों बन रही वैश्विक चिंता, भारत के सामने क्या हैं चुनौतियां? | Cyber Security Training: IIT Madras में CISF जवानों के लिए शुरू हुआ एडवांस साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज | डिजिटल लॉक: सुरक्षा का आधुनिक साधन या आपातकाल में छिपा खतरा? | कुख्यात गैंग का नाम, व्हाट्सएप पर धमकी और रंगदारी की मांग, जांच में निकला बड़ा सच |
14-06-2026