चोरी भारत में पैसा बांग्लादेश

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार

राजधानी दिल्ली की अमर कॉलोनी में दिल्ली पुलिस ने एक गैंग का पर्दाफाश किया है जो घरो में चोरी कर।चोरी किये गए पैसे को हवाला एजेंट के जरिये बांग्लादेश भेजता था। पुलिस ने इस गैंग के 5 बदमाशों को गिरफ़्तार किया है।

दरअसल शुक्रवार को विक्रम विहार इलाके में रहने वाले एक से शिकायत मिली कि उनके घर मे चोरी हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया की वह तक़रीबन 10:30 बजे अपने घर से अपनी पत्नी के साथ दुकान के लिए निकला और जब वह शाम को अपने घर लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर से सोने के ज़ेवर और तक़रीबन आठ लाख कैश ग़ायब था जिसके बाद पुलिस ने इस मामला में दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी ।

पुलिस ने इलाके के सभी सीसी टीवी फुटेज खंगाले सीसी टीवी फ़ुटेज की मदद से दो अपराधियों की पहचान हुई।जिसके बाद पुलिस ने दो लोगो को ग्रिफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस गैंग के मास्टर माइंड समेत तीन ओर लोगो को ग्रिफ्तार किया। कर लिया जिनका नाम महमूद उर्फ़ मामू, मो० ज़ाकिर उर्फ़ अलमगिर, फकरु उर्फ़ आरिफ़,रामा शंकर कुशवाहा उर्फ़ पप्पू और अब्दुल उर्फ़ मोनु बुद्धा बताया गया है,हैरान करने वाली बात यह है की अपराधी महमूद उर्फ़ मामू की पत्नी पीड़ित के घर में नौकरानी के तौर पर काम करती थी

पुलिस के मुताबिक़ बदमाश चोरी की गयी रकम को हवाला एजेंट के ज़रिए बंगलादेश अपने रिश्तेदारों के पास भेज देते थे वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है इन पांचों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और कई बार गिरफ़्तारी भी हो चुकी हैं, इनके पास से तक़रीबन 338000 कैश, 6 मोबाइल फ़ोन, सोने चाँदी के ज़ेवरात,13 महँगी घड़ियाँ,एक प्रोजेक्टर बरामद किए हैं।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp पर सुरक्षित कैसे रहें? डाउनलोड, सुरक्षा फीचर्स और जरूरी सावधानियां | लू से बचाव के उपाय: हीट स्ट्रोक के लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार | श्री कृष्ण का मूल मंत्र क्या है? जानिए गीता का संदेश, 100 नाम और प्रेम का रहस्य | साइबर फ्रॉड में पैसा वापस कैसे मिले? Zero FIR और बैंक अलर्ट सिस्टम से बढ़ सकती है रिकवरी की संभावना | iPhone Security alert: क्या आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो सकता है? जानें बचाव के तरीके | CISF Airport Security Review 2026: ड्रोन खतरों से निपटने और एयरपोर्ट सुरक्षा मजबूत करने पर जोर | AI Cyber Crime से निपटने की तैयारी, दिल्ली पुलिस को मिलेगा विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण | वासनाओं का त्याग, सद्बुद्धि और शक्ति का सदुपयोग ही जीवन का सच्चा मार्ग | हवाला और बैंकिंग सिस्टम में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला | वचन, निर्णय और धर्म का मार्ग: क्या मानव अपनी लगाम स्वयं संभाल रहा है? |
31-05-2026