कारों से ठक-ठक कर बैग उड़ाने वाला रंगा साथियों सहित पकड़ा गया

दिल्ली की कनॉट प्लेस पुलिस ने लुटियंस दिल्ली से लेकर एनसीआर तक में ठक ठक कर बैग झपटने वाले कुख्यात रंगा और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। रंगा के साथ उसके दो साथी नटराज औऱ अब्दुल हसन को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 1 लाख 75 हजार कैश औऱ 3 बैग औऱ लैपटॉप बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक नई दिल्ली खासकर कनॉट प्लेस में दस रूपये का नोट गिराकर लोगों की कारों में ठकठक कर उनका ध्यान बंटाकर बैग झपट लेने की वारदाते हो रही थीं। इसको देखते हुए एसीपी अखिलेश्वर की देखरेख में एसएचओ विनोद नारंग, एसआई अमित, एएसआई प्रेमजीत और हवलदार योगेन्द्र सिंह , सुनील कुमार आदि की टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने सक्रिय गैंग के बारे में सुराग एकत्रित करना शुरू किया तो पता लगा कि गिरोह कनॉट प्लेस में वारदात कर सकता है इसी सूचना के साथ पुलिस टीम कनॉट प्लेस में गश्त करने लगी। उसी दौरान पांडव नगर निवासी विपिन से बैग छीनकर तीम लोग फरार होने लगे विपिन के शोर मचाते ही पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से चोरी किया गया बैग भी बरामद हो गया।

पूछताछ में पता चला कि 4 गैंग के 40 लोग तमिलनाडू से दिल्ली आते हैं औऱ पॉाश या भीड़ भाड़ वाले इलाकों में खड़ी गाड़ियों को टारगेट करते हैं। ये खड़ी कार के पास दस  या बीस रूपये का नोट डाल देते हैं फिर कार चालक का ध्यान बंटाकर कार में रखा कीमती सामान या बैग उड़ा लेते हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव |
13-08-2026