करप्शन के खिलाफ सीबीआई का एक्शन जारी

👁️ 660 Views

आलोक वर्मा, नई दिल्ली। करप्शन के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई का सख्त एक्शन जारी है। इस कड़ी में सीबीआई ने बुधवार को नोएडा, बुलंदशहर, लखनऊ, आजमगढ़, इलाहाबाद सहित 12 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई माइनिंग को लेकर की गई थी।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एक मामला बुलंदशहर के वर्तमान डीएम आईएएस अभय सिंह के खिलाफ तो दूसरा मामला 2009 बैच के आईएएस और त्तकालीन देवरिया डीएम विवेक के खिलाफ है। अभय सिंह पर आरोप है कि फतेहपुर डीएम रहते हुए उन्होंने नाजायज माइनिंग में सहयोग किया था। अभय सिंह के यहां से 49 लाख रुपये मिल चुके थे और रेड अभी भी जारी है। आरोप थे कि डीएम फतेहपुर रहते हुए अभय सिंह और माइनिंग मिनिस्टर गायत्री प्रजापति ने गलत तरीके से 3 माइनिंग लीज शिव सिंह और सुखराज सिंह के नाम पर गलत तरीके से रिन्यू कर दी थी। अभय सिंह ने ये लीज देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश का उल्लंघन किया था, E-टेंडर नही दिए थे। इसके अलावा आजमगढ़ के सीडीईओ देवी शरण उपाध्याय के यहां छापेमारी में 10 लाख रूपये मिले उनपर देवरिया के एडीएम रहते हुए माइनिंग में गड़बड़झाले का आरोप है। देवरिया के ही तत्कालीन डीएम विवेक के यहां से लखनऊ और नोएडा के प्लाट के कागजात मिले हैं। विवेक इस समय मिशन स्कील डेवलपमेंट में तैनात हैं।

अवैध खनन मामले में अभी तक पांच केस दर्ज हो चुके हैं। इस सिलसिले में कुल 7 पीई दर्ज हुई थी। ये सभी मामले अखिलेश यादव की कार्यकाल के हैं।
देखें वीडियो—

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर | दिल्ली पुलिस की परेड, अमित शाह की सलामी और आगे का संदेश |
21-02-2026