कत्ल और लूटपाट में दिहाड़ी मजदूर गिरफ्तार, दो नाबालिग साथी भी पकड़े गए, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने 31 जनवरी को दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में हुई हत्या और लूटपाट का मामला सुलझा लिया है। इस मामले में एक दिहाड़ी मजदूर और उसे नाबालिग साथी को पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान मदनपुर खादर निवासी रोहित के रूप में हुई है।

साइबर सेल के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक साकेत के एसडीएम आफिस में कार्यरत अमरदीप कुमार ने शिकायत की थी कि उन पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया और उनका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घायल अमरदीप कुमार ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मालवीय नगर पुलिस ने इस सिलसिले में कत्ल और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में साइबर सेल में तैनात एसआई प्रमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में एसआई प्रमोद कुमार, हवलदार सुनील कुमार, लोकेन्द्र, सिपाही गिरीराज, शैलेन्द्र, सुरेन्द्र की विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने मदनपुर खादर में छापा मारकर रोहित को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उसके दो नाबालिग साथियों को भी पकड़ा गया। इनके पास से लूटा गया फोन बरामद हो गया। पुलिस के मुताबिक रोहित दिहाड़ी पर मजदूर का काम करता है।

वह पहले भी आपराधिक वारदातो में लिप्त रहा है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | इस जज ने केजरीवाल मामले से खुद को अलग किया | क्या आप जानते हैं माइक्रोग्रीन्स क्या है ? जान लें माइक्रोग्रीन्स के फायदे | अभय चैटबॉटः डिजिटल अरेस्ट से बचा सकता है सीबीआई का यह AI टूल | Up transfer: यूपी में अब दो दर्जन और आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया | UP IAS Transfer: यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले, 15 जिलों के डीएम भी बदले | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस | डॉक्सिंग क्या है? क्या आप doxing से बच सकते हैं? | कहीं आपको नौकरी का ऑफर भेजने वाला फर्जी तो नहीं ! जानिए साइबर ठगी के इस नए तरीके को | झारखंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय वन मेला 2026 |
22-04-2026