अर्ली वर्निंग सिस्टम इस तरह बताएगा जहरीली हवा का आगाज

वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे दिल्ली और भारत के अन्य इलाके अब वायु प्रदूषण का पूर्वानुमान लगा सकेंगे..पर्यावरण मंत्रालय के तहत विकसित किए गए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम से वायु प्रदूषण के खतरे का पता चल सकेगा..सोमवार को पर्यावरण मंत्रालय ने इस सिस्टम को लांच किया..  देशभर में वायु प्रदूषण गंभीर समस्या बनता जा रहा है खासकर राजधानी दिल्ली इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है.. बरसात के बाद और सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले यह समस्या और बढ़ जाती है.. केंद्र सरकार समय-समय पर प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कदम उठाने का दावा करती रहती है और इसी कड़ी में उसने एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली को विकसित किया है..इस सिस्टम के जरिए 3 दिन पहले पता लग जाएगा संबंधित एजेंसियों को कि प्रदूषण का स्तर क्या रहेगा और किस वजह से वायु प्रदूषण फैल रहा है.. पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत इस सिस्टम को विकसित किया गया है

भारत सरकार से तीन संस्थानों भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे, भारत मौसम विज्ञान विभाग के लघु अवधि एवं राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के साइंटिस्ट ने इस सिस्टम को डेवलप किया है जिससे वायु प्रदूषण की तीन दिन पहले लोगों को चेतावनी मिले..इसके अलावा अमेरिकन और फिनलैंड की तकनीक का भी प्रयोग इस प्रणाली में किया गया है.. मिसाल के तौर पर खाड़ी के देशों में रेतीला तूफान उठा है और तीन दिन बाद तूफान की संभावना है या फिर प्रदूषण स्तर बढ़ने की..  तो इस सिस्टम के जरिए लोगों को पहले सूचना देने की कोशिश की जाएगी कि कब ये हवा दिल्ली आएगी उस वक्त प्रदूषण का स्तर कितना होगा..

इस सिस्टम के जरिए तीन से पांच दिन पहले तक पीएम कंसनट्रेशन की सूचना संबधित एजेंसियों को मिलने लगेगी, ऐसी ही क्राप बर्निंग की जानकारी मिलेगी, डस्ट की जानकारी भी इससे जुटाई जाएगी.. नासा सेटेलाइट और जापानी सेटेलाइल इस सिस्टम के उपयोग में लाई जा रही हैं जिसके जरिए आधे घंटे और एक दिन में इन दोनों सिस्टम के जरिए जानकारी मिलती रहेगी.. पिछले साल सरकार ने रियल टाइम एयर क्वालिटी मानिटरिंग सिस्टम की भी शुरुआत की थी जिससे मौजूदा वक्त का वायु प्रदूषण स्तर पता लग सकता था..और पहली बार वायु प्रदूषण के पूर्वानुमान के सिस्टम का इजाद किया गया है.. इसके अलावा  सरकार ने ये भी दावा किया है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल वायु प्रदूषण के स्तर में कमी आई है और उसके प्रयास इस दिशा में लगातार जारी रहेंगे..पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक  इस साल पंजाब में ७५ फीसदी और हरियाणा में ४० फीसदी क्राप बर्निंग कम हुई है..दिल्ली  के बाद इस सिस्टम को देश के अन्य हिस्सों में भी शुरू करने की सरकार की योजना है

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार |
13-09-2026