दिल्ली में निशाने पर बुजुर्ग, अब मुखर्जी नगर में बुजुर्ग पर हमला

राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में बीती रात लूट के इरादे से घर मे दाखिल हुए बदमाशो ने एक बुजुर्ग को ना सिर्फ बंधक बनाया बल्कि चाकू मारकर घायल भी कर दिया। दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके की परमानंद कॉलोनी में बीती रात करीब 11.30 बजे के आसपास पेशे से 65 साल के डॉक्टर पीके बत्रा अपने घर मे अकेले मौजूद थे, तभी अचानक 4 बदमाशो ने घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने डॉक्टर पीके बत्रा के मुंह और हाथ-पैर बांध दिए..जिसके बाद घर मे जमकर लूटपाट की…डॉक्टर पीके बत्रा के बेटे मोहित के मुताबिक , सोमवार रात उसकी पत्नी और बेटा घर के पास ही रामलीला देखने गए थे, डॉक्टर बत्रा भी करीब 10 बजे के आसपास अपनी क्लिनिक बंद कर रामलीला देखने गए थे लेकिन वो जल्दी लौट आए… रात 11.30 बजे जब मोहित अपने परिवार के साथ घर लौटा तो उसके सामने उसके पिता पी के बत्रा घायल अवस्था मे बैड पर पड़े हुए थे जिनके हाथ-पैर और मुंह बंधा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
डॉक्टर पीके बत्रा को घायल हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई…हॉस्पिटल जाते वक्त डॉक्टर बत्रा ने अपने बेटे को बताया कि 4 बदमाशो ने इस वारदात को अंजाम दिया…लेकिन जब मोहित, उसकी पत्नी और बच्चा लौटे तो बदमाशों ने उनकी आवाज़ सुन ली जिसके बाद वो छत के रास्ते से फरार हो गए…
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँची नके फॉरेंसिक टीम की मदद से घर से तमाम सुराग इक्कठा किये। इलाके।में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। डॉक्टर बत्रा की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है…बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026