साहस ऐसी वस्तु नहीं जिसे बाजार से खरीदा जा सके-राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि साहस कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे बाजार से खरीदा जा सके। केन्द्रीय गृह मंत्री ने यह बात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के  अनंतनाग स्थित 90 बटालियन शिविर में सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीय़ उन्होने जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आम बेजोड़, अप्रतिम साहस की अपराजेय की क्षमता के साथ जन्मे है। उन्होने यह आश्वस्त किया की केन्द्र सीआरपीएफ के कार्मिकों को और सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ जम्मू काश्मीर के उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल कुमार सिंह , केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा, सीआरपीएफ के डीजी राजीव राय भटनागर, सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी एस एन श्रीवास्तव और जम्मू काश्मीर के डीजी एसपी वैध्य भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने रविवार को अनन्तनाग जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस लाइन्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के शिविर का दौरा किया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य के सीआरपीएफ कार्मिकों को हेलिकॉप्टर सुविधा प्रदान करने पर विचार कर रही है। उन्होने यह भी कहा कि मेरा यह लक्ष्य है कि मैं शहीदों के परिवारों को कम से कम 1 करोड़ रुपये सी.ए.पी.एफ. के जरिए उपलब्ध करवाऊ। उन्होने कहा कि सरकार ने भारत के वीर (पोर्टल जारी किया है जिससे हमारे शहीदों के परिवारों को समर्थन मिल सके।
जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दूसरे दिन  राजनाथ सिंह ने आज जम्मू कश्मीर पुलिस लाइन में निर्धारित बैठक से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस गश्ती दल पर  हुए आतंकी हमले में मारे गए हवलदार इम्तियाज अहमद को भावभीनी श्रद्धाञ्जलि दी। उन्होने पिछले महिने अनन्तनाग में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सहायक सब-इन्सपेक्टर अब्दुल रशीद को भी श्रद्धाञ्जलि अर्पित की।

राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के पुलिस कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘यह कोई साधारण बलिदान नही है, यह सर्वोच्च बलिदान है’। उन्होने कहा कि ‘कर्त्तव्य का पालन करते हुए की गई इस महान शहादत के लिए मेरे पास शब्द नही है। प्रधानमंत्री ने भी इन के अदम्य साहस की प्रशंसा की है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का सामना करते हुए सुरक्षा बलों ने जिस पराक्रम और साहस का परिचय दिया है उससे न केवल जम्मू कश्मीर राज्य बल्कि पूरा देश गौरवान्वित है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार को इस बात की पूरी जानकारी है कि पुलिस और सुरक्षा बल किस प्रकार चुनौतिपूर्ण माहौल में कार्य करते है। सरकार पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा और कल्याण के लिए सभी उपाय कर रही है। उन्होने बताया कि राज्य के लिए एक ट्रॉमा सेंटर की स्वीकृति दी गई है एवं राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों में बुलेट प्रूफ वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य के पुलिस स्टेशनों में आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराएगी एवं बुलेट प्रूफ वाहन तथा जैकेट प्रदान किए जाने के लिए पर्याप्त धनराशि जारी कर दी गई हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कही कि आतंकवाद का सामना करते हुए जो सर्वोच्च बलिदान दिए गए है देश उनसे कभी उऋण नही सकता। कोई भी धनराशि इसकी भरपाई नही कर सकती उन्होने कहा कि हम जम्मू कश्मीर को फिर से ‘धरती का स्वर्ग’ बनाएंगे इस लक्ष्य को हासिल करने से कोई भी ताकत हमे नहीं रोक सकती।
राजनाथ सिंह ने कहा कि एक साल के भीतर वे पाँचवी बार राज्य का दौरा कर रहे है। उन्होने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि केन्द्र सरकार राज्य को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। जवानों की आवास समस्या भी दूर की जाएगी।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | iPhone Security alert: क्या आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो सकता है? जानें बचाव के तरीके | CISF Airport Security Review 2026: ड्रोन खतरों से निपटने और एयरपोर्ट सुरक्षा मजबूत करने पर जोर | AI Cyber Crime से निपटने की तैयारी, दिल्ली पुलिस को मिलेगा विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण | वासनाओं का त्याग, सद्बुद्धि और शक्ति का सदुपयोग ही जीवन का सच्चा मार्ग | हवाला और बैंकिंग सिस्टम में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला | वचन, निर्णय और धर्म का मार्ग: क्या मानव अपनी लगाम स्वयं संभाल रहा है? | डेटा ब्रीच से बैंक अकाउंट कैसे बचाएं? पूरी जानकारी, गुजरात पुलिस के ऑपरेशन म्यूल से क्या सीख? | एयर टिकट रद्द करने पर 15 गुना तक शुल्क? DGCA नियम 2026, रिफंड चार्ज और आपके अधिकार | CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: क्या सच में किसी और का पेपर मिला? जानें पूरा सच | ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में कानूनी है या अवैध? – 2026 |
31-05-2026