वायुसेना की मेंटेनेंस कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल ने तुगलकाबाद वायुसैनिक अड्डे का दौरा किया

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।

अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्‍मानित भारतीय वायुसेना की मेंटेनेंस कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी)  एयर मार्शल आर के एस शेरा ने 26 मार्च को तीन दिवसीय दौरे पर तुगलकाबाद  स्थित भारतीय वायुसैनिक अड्डे पहुंचे। इस अवसर पर उनकी पत्‍नी तथा एयरफोर्स वाइव्स एसोसिएशन की क्षेत्रीय अध्यक्ष जसप्रीत शेरा भी मौजूद थीं। तुगलकाबाद वायुसैनिक अड्डा वायुसेना के विमानों और अन्‍य सैन्‍य उपकरणों के रखरखाव और मरम्‍मत का एक बड़ा डिपो है।

तुगलकाबाद वायुसैनिक अड्डे के एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी-इन-सी) एयर कमोडोर आरएल नारायणन ने अपनी पत्‍नी तथा एयरफोर्स वाइव्स एसोसिएशन की स्‍थानीय इकाई की अध्‍यक्ष राजलक्ष्मी नारायणन के साथ एयर मार्शल आरकेएस शेरा की अगवानी की और डिपो के प्रमुख कर्मियों के साथ उनका परिचय कराया।  

एओसी-इन-सी ने सैन्‍य डिपो में विभिन्‍न उत्‍पादक इकाइयों, कैलिब्रेशन सुविधाओं, लॉजिस्टिक्स सेवा इकाइयों , लॉगर यूनिट और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का दौरा किया। डिपो कर्मियों के साथ बातचीत के दौरान भारतीय वायुसेना की क्षेत्रीय  इकाइयों की परिचालन तैयारियों के तहत उपकरणों की उच्च सेवाक्षमता और गुणवत्‍ता सुनिश्चित करने में उनके द्वारा प्रदर्शित प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने विश्वसनीयता और उत्पादन की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए स्व-निर्भरता हासिल करने के लिए स्वदेशी प्रयासों पर ध्यान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 

एयरफोर्स वाइव्स एसोसिएशन की स्‍थानीय इकाई की महिलाओं द्वारा एयरफोर्स वाइव्स एसोसिएशन की क्षेत्रीय अध्यक्ष जसप्रीत शेरा का गर्मजोशी से स्‍वागत किया गया। श्रीमती शेरा ने इस मौके पर वायुसैन्‍य कर्मियों की संगनियों के साथ बातचीत की और क्षेत्रीय इकाई के प्रयासों में उनकी सक्रिय भागीदारी और सहयोग की प्रशंसा की।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान |
03-10-2026