लखनऊ के लिए 194.44 करोड़ रुपये की सुरक्षित नगर परियोजना को मंजूरी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। गृह मंत्रालय ने निर्भया कोष योजना के अंतर्गत लखनऊ के लिए 194.44 करोड़ रुपये की सुरक्षित नगर परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना केंद्र प्रायोजित होगी और इसमें 60:40 अनुपात में केंद्र और राज्य राशि लगाएंगे।

यह स्वीकृति 8 चयनित शहरों – मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद तथा लखनऊ में सुरक्षित नगर परियोजनाओं को लागू करने की योजना के भाग के रूप में दी गई है। इसका उद्देश्य निर्भया कोष के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है। यह परियोजना महिला और बाल विकास मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, संबंधित शहरों की महापालिकाओं तथा पुलिस आयुक्तों और सिविल सोसायटी संगठनों के परामर्श से लागू की जा रही है।

लखनऊ के लिए सुरक्षित नगर परियोजना को उत्तर प्रदेश पुलिस लागू करेगी और महापालिका और शहर परिवहन प्राधिकरण द्वारा इसमें सहायता दी जाएगी। लखनऊ में सुरक्षित नगर परियोजना के निम्नलिखित महत्वपूर्ण घटक हैं :

  1. एकीकृत स्मार्ट नियंत्रण कक्ष की स्थापना
  2. महिलाओं द्वारा शिकायत दर्ज करने में सहायता के लिए पिंक आउट-पोस्ट(चौकियों) (पूर्णतः महिला पुलिस द्वारा संचालित) की स्थापना
  3. महिला पुलिस का पिंक पेट्रोल(गश्त)
  4. परामर्शदाताओं के साथ सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करना
  5. वर्तमान आशा ज्योति केंद्र को सुदृढ़ बनाना
  6. कैमरा सहित बसों में सुरक्षा उपायों को लागू करना
  7. अप्रिय घटना की संभावना वाले क्षेत्रों की प्रकाश व्यवस्था में सुधार
  8. पिंक शौचालयों की स्थापना
  9. एकल एमर्जेन्सी नम्बर के साथ महिला शक्ति – हेल्पलाइन का एकीकरण

लखनऊ के लिए सुरक्षित नगर परियोजना में लैंगिक समानता के बारे में प्रचार प्रसार समुदाय और सिविल सोसायटी संगठनों के सहयोग से करने का प्रावधान है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान |
08-10-2026