यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए टाप 20 परीक्षार्थी सम्मानित 

यूपीएससी परीक्षा को पास करना बहुत लोगों का सपना होता है, लेकिन इसी सपने को सच करनेवाले इस साल टाप 20 परीक्षार्थियों को केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय ने  सम्मानित.किया. यूपीएससी टाप 20 2017 में देश के हर हिस्से से छात्र हैं
https://youtu.be/ds1nuR3n8Z8
कर्नाटक की रहनेवाली नंदिनी ने अपने चौथे प्रयास में सफलता हासिल कर आईएएस एग्जाम टाप किया जबकि इलाहाबाद की रहनेवाली सौम्या पांडेय ने अपने पहले ही प्रयास में चौथा स्थान हासिल किया..रिषिकेश की रहनेवाली नमामि बंसल ने 14वीं जबकि जम्मू कश्मीर के रहनेवाले बिलाल अहमद भट्ट ने भी टाप 20 में अपनी जगह बनाई है
इसके अलावा जम्मू कश्मीर से कुल 14 छात्र यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए हैं..छात्रों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कार्मिक मंत्री जितेन्द्र सिंह ने इन सफल परीक्षार्थियों को आनेवाली चुनौती के लिये आगाह करते हुए कहा कि भविष्य में जब आपकी तैनाती होगी तो आपको सावधान रहना होगा कि किसी से आप बात कर रहे हैं तो चुपके से कहीं वो आपकी बात रिकार्ड तो नहीं कर रहा है..इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों ने भी अपना अनुभव बांटते हुये कहा कि हमेशा प्रशासनिक अधिकारी को ये ध्यान रखना चाहिए कि वो जनता के सेवक हैं और काम जनता के लिए ही करना है
बहरहाल इन टाप 20 के साथ लगभग1000 और परीक्षार्थी सफल हुए हैं यूपीएससी की परीक्षा में और अब देश के बदलते माहौल में जहां युवाओं की तादात सबसे ज्यादा है उन्हे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable |
24-08-2026