SSB ने छुडाये 13 बच्चे, 4 मानव तस्कर गिरफ्तार

 

मानव तस्करी एवं बाल मजदूरी को रोकने में SSB द्वारा किये जा रहे  लगातार प्रयासों में एस.एस.बी की 51 वाहिनीं सीतामढ़ी ने मानव तस्करों के चंगुल से 13 नाबालिग बच्चों को बचाया तथा चार मानव तस्करों को बिहार के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया। सभी बचाए गए बच्चे लड़के थे तथा उनकी उम्र 12 से 15 साल थी। तस्करों ने सुरक्षा बलों से बचने के लिए तीन ग्रुप बना लिए थे।   पहले ग्रुप में 05 बच्चे और दो तस्कर जिनके नाम जोगिंदर साह और योजिन्दर साह थे। इस ग्रुप के सभी बच्चे और एक तस्कर नेपाली थे और दूसरा तस्कर भारतीय था। बचाए गए बच्चों को साईं रोज नर्सरी (SAI ROSE NURSARY) में रोजगार देने की आड़ में पुणे (महाराष्ट्र) ले जाया रहा था।

दूसरे ग्रुप में छह बच्चे और एक तस्कर विजय राय थे बचाए गए बच्चे और तस्कर दोनों भारतीय थे । बच्चों को सोनाले गांव, मुंबई (महाराष्ट्र) की गारमेंट फैक्ट्री में रोजगार देने की आड़ में ले जा रहा था।तीसरे ग्रुप में दो बच्चे और एक तस्कर तेज नारायण थे। बचाए गए बच्चे और तस्कर दोनों भारतीय थे। दाममोली कलयान, मुंबई (महाराष्ट्र) में होटल में रोजगार देने की आड़ में ले जा रहा था।सभी को बचाया बच्चों को पुनर्वास के लिए एनजीओ “चाइल्ड लाइन” को सौंप दिया गया और गिरफ्तार किए गए मानव तस्करों को रेलवे पुलिस बल सीतामधी को सौंप दिया गया।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते |
04-11-2026