भारत-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हैंड इन हैंड’ 2018 का उद्घाटन

👁️ 545 Views

सातवें भारत-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास हैंड इन हैंड-2018 का उद्घाटन समारोह   आज चीन के चेंगडू में आयोजित किया गया। सैन्य अभ्यास इस महीने की 10 से 23 तारीख तक आयोजित किया जा रहा है। भारतीय सेना की ओर से कंपनी आकार की 11 सिखली टुकड़िया और चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की तिब्बती मिलिटरी जिले से एक रेजिमेंट संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टुकड़ी का नेतृत्व कर्नल पुनीत प्रताप सिंह तोमर, कंमाडिंग ऑफिसर, 11 सिखली और चीनी टुकड़ी का नेतृत्व कर्नल झोउ जुन कर रहे हैं। पीएलए के संयुक्त प्रशिक्षण के वरिष्ठ प्रतिनिधि मेजर जर्नल कुवांग देवांग ने दोनों देशों के कई अधिकारियों की मौजूदगी में परेड का निरीक्षण किया।

इस अभ्यास के दौरान इंडोर कक्षाएं और आउटडोर प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच मजबूत संबंध बनाना और उन्हें बढ़ावा देना है। संयुक्त अभ्यास कंमाडर की क्षमता में बढ़ोतरी करना भी इस अभ्यास का लक्ष्य है ताकि दोनों देशों की सैन्य टुकड़िया कमान  के अंतर्गत काम कर सकें। अभ्यास के दौरान संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत किसी देश में विघटनकारी/ आतंकवादी गतिविधियों के मुकाबले के लिए कार्रवाइयों का प्रशिक्षण भी शामिल होगा।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा |
03-03-2026