बनना चाहता था रेसलर बन गया शराब का स्मगलर जानें क्यों

34 साल का पवन उर्फ पोनी रेसलर बनना चाहता था उसने राज्य स्तर के कई दंगलों में हिस्सा भी लिया। मगर इसी क्रम में उसकी दोस्ती कुछ ऐसे लोगों से हो गई जिनकी संगत में आकर वह हरियाणा से दिल्ली में दारू की तस्करी करने लगा। रेसलर बनकर नाम कमाने की धुन की जगह शराब की तस्करी के नशे ने उसके सिर पर ऐसा असर किया कि वो तस्करी में बाधा डालने वाले आबकारी विभाग के अफसरों पर हमले भी करने लगा। दल-बल सहित आबकारी टीन पर हमला करने में कुख्यात पवन उर्फ पोनी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की आईजीआईएस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक  पिछले साल 3-4 अक्टूबर की रात में बवाना के विजय कालोनी में शराब की तस्करी की सूचना पर धर पकड़ के लिए तैनात आबकारी विभाग के हवलदार जय भगवान औऱ सिपाही सुनील कुमार पर फार्चूयनर औऱ स्कार्पियो में सवार आधा दर्न लोगों ने लोहे की राड आदि से हमला कर दिया। बाद में पता चला कि हमालावरों ने बार बार अपने आदमी पकड़े जाने का बदला लेने के लिए हगमला किया था। इस सिलसिले में गोविंद, नसीम औदि पकड़े गए थे। मगर मुख्य हमालावर पवन उर्फ पोनी अब तक फरार था। आईजीआईएस क्पाइम ब्रांच में तैनात एएसआई भूप सिंह की सूचमा पर एसीपी आदित्य गौतम की देखरेख में इंसपेक्टर यशपाल सिंह के नेतृत्व में एसआई लोकेश यादव, एएसआई रंधावा, गोविंद. भूप सिंह, , सिपाही रविंद्र, राहु आदि की टीम ने रोहिणी के एमटूके मार्केट से पवन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि मूल रूप से सोनीपत का निवासी पनव विजय विहार में अपने परिवार के साथ रहता था। मजबूत शरीर होने के साथ ही उसे रेसलर बनने का शौक था इस सिलिसले में वह राज्य स्तर के कई दंगलों में हिस्सा ले चुका था और जीत भी हासिल की थी। लेकिन बुरी संगति में पड़कर औऱ जल्दी पैसा कमाने की होड़ में वह हरियाणा से दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में शराब ती सप्लाई करने लगा। तस्करी के दौरान उसकी कई गाडियों और लोगों को आबकारी विभाग ने दबोच लिया इसीलि गु्स्से में वब आबकारी विभाग के लोगों पर हमले करने लगा था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026