पूर्वी दिल्ली में बनेगा ईस्ट दिल्ली हब, शाह ने किया शिलान्यास

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के पहले स्मार्ट एवं ट्रांजिट ओरिएन्टेड डेवलपमेंट (टीओडी) प्रोजेक्ट का शिलान्याास करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने एक नई कार्य संस्कृति इस देश के सामने रखी है, अब जो सरकार भूमि पूजन करेगी वही उसका लोकार्पण भी करेगी । शाह का कहना था कि लाल किले की प्राचीर से श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2024 से पहले देश के हर घर के अंदर नल से शुद्ध पीने के पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा और दिल्ली भी देश का हिस्सा है इसलिए राज्य सरकार जनता को गुमराह न करे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के पहले स्मार्ट एवं ट्रांजिट ओरिएन्टेड डेवलपमेंट (टीओडी) प्रोजेक्ट के माध्यम से विकास का नया आयाम लिखा जाएगा। उनका कहना था कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में एक के बाद एक कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। श्री शाह ने कहा कि सालों से अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों की समस्या का निवारण किया गया और 1731 अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को लाभ प्राप्त हो सका । श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने यह तय किया कि सभी अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत कर वहां रहने वालों को अपने घर का मालिक बनाया जाए और ढृढ राजनीतिक इच्‍छाशक्ति का परिचय देते हुए संसद में बिल पास कराकर कानून बनाया।

पूर्वी दिल्ली हब का शिलन्यास करते हुए गृह मंत्री अमित शाह फोटो- पीआईबी

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की सरकार ने 57 महीने तक कुछ नहीं किया और आखिरी के 3 महीने में तरह-तरह के विज्ञापन देकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है, दिल्ली की जनता 60 महीने की सरकार चाहती है 3 महीने की सरकार नहीं चाहती । अमित शाह का कहना था कि गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया जिससे श्रृद्धालु वहां जाकर मत्था टेक सकें। उनका यह भी कहना था कि गुरु नानक देव ने उस समय प्रकाश की ज्योति जलाई जब देश को सबसे ज्यादा इस बात की जरूरत थी । उन्होंने बताया कि श्री नरेंद्र मोदी सरकार जनता के हितों के लिए बहुत से काम कर रही है और जहां झुग्‍गी, वहां मकान का कॉन्सेप्ट सबसे पहले देश के अंदर श्री नरेंद्र मोदी जी ने लांच किया था  । श्री शाह ने कहा कि दिल्ली के अंदर एक समर्पित साइकिल पथ का निर्माण करने पर विचार किया जा रहा है जिससे प्रदूषण से तो मुक्ति मिलेगी ही, नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी । केंद्रीय मंत्री का कहना था कि अहमदाबाद के साबरमती फ्रंट की तर्ज पर यमुना के दोनों किनारों पर सौन्‍दर्यीकरण किया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि पूरे देश की जनता द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्‍मान भारत का लाभ लिया जा रहा है किंतु दिल्‍ली की जनता इस लाभ को नहीं ले पा रही है। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली के गरीबों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान योजना का लाभ मिलना चाहिए । श्री शाह ने कहा कि सीएए पर विपक्ष ने एक भ्रांति पैदा की और दिल्ली की शांति को भंग किया गया । श्री शाह ने कहा कि पीने के पानी के सैंपल सबसे ज्यादा दिल्ली सरकार के फेल हुए हैं । श्री अमित शाह ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने दिल्‍ली के विकास के लिए हजारो करोड रूपए के कार्य किए हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर |
21-10-2026