नवीन खाती गैंग का शूटर गिरफ़्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नवीन खाती गैंग के शार्प शूटर को एक एनकाउंटर के बाद ग्रिफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश का नाम वीमांशु है। वीमांशु पर पालम इलाके में हुए एक हत्या का संगीन आरोप है। साथ ही उसके ऊपर कार चोरी के कई आरोप है।दिल्ली पुलिस ने वीमांशु पर 50 हज़ार की इनाम की घोषणा कर रखी थी। क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट टीम को जानकरी मिली थी कि वान्टेड आरोपी वीमांशु शर्मा देल्ली के द्वारका सेक्टर 23 इलाके में आने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुची ओर वीमांशु की कार को दोनो तरफ से घेर लिया। तभी वीमांशु ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी करवाई में फायरिंग की ओर वीमांशु को ग्रिफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ ने बताया कि इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए अपने दोस्तो के साथ केबल ऑपरेटर ओर बुकीज़ से उगाही करने लगा था। इसी दौरान जेल में बंद नवीन खाती ने अपने साथी राजीव उर्फ मोनू के जरिये वीमांशु की आपने गैंग में शामिल कर लिया। उसके बाद से आरोपी नवीन खाती के लिए काम करने लगा।फिर कार जैकिंग म3 शामिल हो गया। और कई कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी वीमांशु इसी साल 17 जनवरी को पालम इलाके में अनिमेष नाम के एक लड़के की हत्या कर दी। घर मे घुस कर अनिमेष पर 6 गोलियां चलाई थी जिसके बाद इस पर पुलिस ने इनाम की घोषणा की थी।
वीमांशु पर दिल्ली में हत्या और लूट के पांच मामले दर्ज है इसके पास से पुलिस ने लूट की एक क्रेटा कार और एक पिस्टल ओर कुछ जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Support India Vistar

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम |
04-11-2026