दिल्ली मेट्रो -229 मेट्रो स्टेशन औऱ 314 किलोमीटर लंबा हुआ साल के अंत तक खुल जाएंगे सभी कॉरीडोर

👁️ 504 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली मेट्रो पिंक लाईन यानी तीसरे चरण के 59 किलोमीटर लम्बे मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर (लाईन-7) का 17.86 किलोमीटर लम्बा शिव विहार-त्रिलोकपुरी संजय लेक सेक्शन यात्री सेवा के लिए प्रारंभ हो गया । इसका उद्घाटन केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री  कैलाश गहलोत, संसद सदस्य मनोज तिवारी, आवास और शहरी कार्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी इलाकों के लिए प्रमुख वरदान होगा। तीन स्टेशनों- वेलकम (रेड लाईन के साथ) कड़कड़डूमा और आनंद विहार आईएसबीटी (ब्लू लाईन के साथ)- पर अंतर-परिवर्तन सुविधा से शिव विहार, गोकुलपुरी, मौजपुर, जाफ़राबाद जैसे इलाकों का सम्पर्क बढ़ जाएगा। भविष्य में यह कॉरिडोर पिंक लाईन के वर्तमान में चालू मसलिस पार्क-लाजपत नगर सेक्शन से जुड़ जाएगा। इससे पड़ोसी गाजियाबाद के निवासियों को भी काफी लाभ मिलेगा। मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर वैशाली द्वारका ऐलिवेटेड लाईन  के ऊपर से गुजरता है।

इस सेक्शन के चालू होने से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 229 मेट्रो स्टेशनों के साथ 314 किलोमीटर लम्बा हो गया है। दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण के अंतर्गत सभी प्रमुख कॉरिडोर इस वर्ष के अंत तक यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

समारोह को संबोधित करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस विस्तार के साथ दिल्ली मेट्रो बड़े मेट्रो नेटवर्कों के क्लब में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 350 किलोमीटर से अधिक लम्बा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो इतिहास रच रहा है क्योंकि 2018 में मेट्रो ने 80 किलोमीटर के नए सेक्शनों को जोड़ा है। श्री पुरी ने 103.93 किलोमीटर की दिल्ली मेट्रो चरण-IV को प्रारंभ करने में आने वाली बाधाओं को दूर करने के दिल्ली सरकार के आश्वासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित सार्वजनिक परिवहन प्रणाली वायु प्रदूषण, भीड़-भाड़ से निपटने के लिए आवश्यक है।

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा |
04-03-2026