दिल्ली में पकड़ा गया होटल प्रबंधन का डिग्रीधारक जालसाज देखें विडियो

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शिक्षित जालसाज को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी ठगी से आनलाइन कंपनी को लाखों का चूना लगा दिया।  ठग ने होटल मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त की है और उम्र केवल 26 साल है। इस काम में उसका एक साथी भी हमराज था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक जालसाज का नाम शिवम है और उसका साथी है सचिन जैन। शिवम होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद होटल में नौकरी कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक शिवम को जालसाजी का आईडिया 1 महीने पहले ही आया था। दोनों दोस्त अलग अलग मोबाइल से  आनलाइन कंपनी पर कीमती मोबाइल बुक किया करते थे। मोबाइल आने के बाद शिकायत की जाती थी कि उन्हें कोवल खाली डिब्बा मिला है। ग्राहक सेवा सुधारने के चक्कर में कंपनी उन्हें पैसे रिफंड कर देती या दूसरा मोबाइल भेजती थी। शिवम पहले आ चुके मोबाइल को बेच दिया करता था।
पुलिस के मुताबिक शिवम महंगे फ़ोन ही आर्डर करता था और फ़ोन और रिफंड मिलने के बाद उसी मोबाइल को दूसरे साइट पर ऑनलाइन बेच देता था,पुलिस के मुताबिक शिवम ने 2 महीने के अंदर ई कॉमर्स साइट पर 225 मोबाइल आर्डर किये127 ऑर्डर में उसको रिफंड भी मिला । कुल आर्डर 67 लाख के थे जिसमें उसने 52 लाख रुपये कमाए।
शिवम ने मोबाइल आर्डर करते वक़्त कभी भी अपना सही पता नहीं लिखा ,यही नहीं उसने अलग अलग आर्डर के लिए फ़र्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर 150 सिम भी लीं । पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली साइटस अपने कस्टमर को संतुष्ट करने के लिए इस तरह के रिफंड करती हैं जिसका शिवम ने गलत फायदा उठाया,पुलिस ने शिवम के एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया है जो उसे सिम दिलाने में मदद कर रहा था
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
03-10-2026